कोरोना संक्रमित कैबिनेट मंत्री ठीक, डिस्चार्ज

0
625

लखनऊ । प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह की कोरोना के संक्रमण की रिपोर्ट निगेटिव आ गई है। इसके अलावा मंत्री मोती सिंह की बहू और पोते को कोरोना संक्रमण की रिपोर्ट भी निगेटिव आने पर डिस्चार्ज कर दिया गया है। बताते चलें पीजीआई के राजधानी कोविड 19 में 6 जुलाई को कैबिनेट मंत्री को भर्ती कराया गया था।

इसके बाद उनकी बहू और पोते की कोरोना संक्रमण रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर भर्ती करा दिया गया था। उसके अलावा कैबिनेट मंत्री की पत्नी भी यहां भर्ती हैं। उनकी रिपोर्ट आने पर उन्हें भी दो दिन बाद उन्हें भी अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है।

Previous articleपीजीआई का कोविड-19 हॉस्पिटल फुल
Next articleनगर निगम सहित शहर में 142 कोरोना संक्रमित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here