जानकीपुरम के मरीज सहित कोरोना से दो डेथ

0
574

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के आइसोलेशन वार्ड में दो कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो गई. इसमें एक महिला लखनऊ के जानकीपुरम की निवासी है और दूसरा पुरुष मरीज बलरामपुर जनपद का रहने वाला है। जानकीपुरम निवासी 44 वर्षीय इस महिला को 10 जुलाई को केजीएमयू के कोरोना वार्ड में भर्ती कराया गया था। मरीज को बुखार आ रहा था, जिसका इलाज किया जा रहा था । परंतु इलाज के दौरान मरीज को कार्डियोपलमोनरी अरेस्ट होने से उसकी मौत हो गई। मरीज का रेस्पिरेट्री फैलियर हो गया था।

इसके अलावा बलरामपुर के पुरुष मरीज का भी कोरोना वार्ड में इलाज किया जा रहा था। मरीज को हाई ब्लड प्रेशर किडनी की बीमारी भी थी। इलाज के दौरान डॉक्टरों को किडनी की डायलिसिस भी करनी पड़ी इसके बाद भी इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गई।

Previous articleKGMU : एक वरिष्ठ और दो रेजिडेंट डॉक्टर्स कोरोना संक्रमित
Next articlePGI: दो कर्मी कोरोना संक्रमित, जनसंपर्क कार्यालय बंद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here