PGI: पिता पुत्र में कोरोना का संक्रमण, मचा हड़कंप

0
766

लखनऊ । संजय गांधी पी जीआई में तैनात पिता-पुत्र में कोरोना संक्रमण मिलने से हड़कंप मच गया । इनमें पुत्र पल्मोनरी मेडिसिन विभाग में संविदा पर तैनात है। यहां पर तैनात अन्य कर्मचारियों में भी कोरोना की रिपोर्ट पाजीटिव आने पर हडकंप मचा हुआ है। वहीं इसके पिता को भी कोरोना की रिपोर्ट पाजीटिव आयी हैं।

वह ई ओ पी डी के गैस्ट्रो ओ पी डी में तैनात हैं। अब यह पता किया जा रहा है कि उससे पहले वह संस्थान के विभिन्न विभागों में कहां- कहां गया है। उस विभाग के लोगो में हडकंप मचा है। उन दोनों को राजधानी के कोविड 19 अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के मुताबिक इनकी माता में भी कोरोना के संक्रमण पाये गये हैं।

Previous articleसपना करना है साकार तो छोटा रखो परिवार का आकार
Next articleस्टाइपेंड नहीं बढ़ा तो इंटर्न डॉक्टर्स करेंगे प्रदेश व्यापी कार्य बहिष्कार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here