राजधानी में 51 नए कोरोना संक्रमित

0
641

लखनऊ। राजधानी में कोरोना संक्रमण के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को भी राजधानी में 51 नए मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए। आज लखनऊ में कोरोना वायरस के सम्बन्ध में सर्विलान्स एवं कान्टेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर 869 लोगो के सैम्पल टीम द्वारा लिये गये है एवं जाॅच हेतु केजीएमयू भेजे गये।

आज एलडीए कालोनी-4, वृन्दावन योजना-5, तेलीबाग-1, जानकीपुरम-2, कल्याणपुर-1, राजाजीपुरम-2, गोमतीनगर-6, आलमबाग-1, नादरगंज-2, जेटा रोड-2, मेंहदीगंज-1, निरालानगर-2, डालीगंज-2, बालागंज-1, इन्दिरानगर-5, अलीगंज-1, 108-10, आरपीएफ-2, मलिहाबाद-1 इत्यादि स्थानों पर पाजिटिव रोगी पाये गये।

आज कुल 38 रोगियों को स्वस्थ होने के उपरान्त डिस्चार्ज किया गया। साथ ही 36 क्षेत्रो को कन्टेनमेन्ट जोन बनाये जाने एवं 12 कन्टेनमेन्ट जोन हटाये जाने हेतु जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित किया गया।

Previous articleएक बार फिर KGMU कुलपति की खोज शुरू
Next articlePGI: विभाग पहुंचे कोरोना मरीज, मचा हड़कंप

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here