लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में कुलपति पद के लिए दोबारा विज्ञापन मांगे गए हैं। इसके लिए आवेदन 20 जुलाई तक राजभवन के दिए गए पते पर भेजे जा सकते हैं। मजे की बात यह है कि केजीएमयू कुलपति चयन की प्रक्रिया लगभग अंतिम दौर में थी और चार पांच नामों का फाइनल दौर चैन भी कर लिया गया था। इनमें एक नाम मोहर लगाई जानी थी लेकिन शायद अंतिम नाम पर मोहर नहीं लग पाई।
केजीएमयू के कुलपति के लिए नाम का चयन अपने आप में बड़ा निर्णय होता है क्योंकि इस संस्थान में कुलपति पद के लिए पूरे देश भर के प्रोफेसर डॉ आवेदन करते है। फिलहाल एक बार फिर केजीएमयू कुलपति का चयन चर्चा में है और आवेदन किए जाने की तारीख 20 जुलाई अंतिम बताई गई है।











