63 मरीज मिले कोरोना संक्रमित

0
870

लखनऊ। राजधानी में लगातार कोरोना की संख्या में इजाफा हो रहा है। आज इंदिरा नगर, राजाजीपुरम गोमती नगर सहित अन्य क्षेत्रों में कुल 63 मरीजों संक्रमण की पुष्टि हुई है।

आज लखनऊ में कोरोना के सम्बन्ध में सर्विलान्स एवं कान्टेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर 851 लोगो के सैम्पल टीम द्वारा लिये गये है एवं जाॅच हेतु के0जी0एम0यू0 भेजे गये। आज राजाजीपुरम-4, 102-8, गोमतीनगर-4, कारागार मुख्यालय 3 ,मंडी परिषद 4 ,आलमबाग 7 वृंदावन योजना -2, ठाकुरगंज 4, चौक 2,अलीगंज 1 ,रायबरेली रोड 3, कल्याणपुर 2, ओमेक्स रेजिडेंसी 2, पारा 2, महानगर-5, इन्दिरानगर-13 इत्यादि क्षेत्रों में पॉजिटिव रोगी पाए गए।

आज कुल 26 रोगियों ( को स्वस्थ होने के उपरान्त डिस्चार्ज किया गया। साथ ही 47 क्षेत्रो को कन्टेनमेन्ट जोन बनाये जाने एवं 8कन्टेनमेन्ट जोन हटाये जाने हेतु जिलाधिकारी महोदय को पत्र प्रेषित किया गया।

सावधानी ही बचाव-

1. एक दूसरे से एक मीटर की दूरी पर रहे।
2. खांसते छींकते समय रूमाल या टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करें।
3. हाथों को बार-बार साबुन एवं साफ पानी से धूले।
4. करोना वायरस से सम्बन्धित किसी भी जानकारी के लिए जिले में बने कोविड-19 कन्ट्रोल रूम के नम्बर 0522-2230688, 2230955, 2230691 व 2230333 पर सम्पर्क करें।
5. प्रदेश सरकार के हेल्पलाइन नंबर 18001805145 पर भी सम्पर्क कर सकते है।
6. करोना वायरस के सम्बन्ध में किसी भी जानकारी के लिए केन्द्रीय हेल्पलाइन नम्बर 91-11-23978046 पर भी फोन कर सकते है।
7. भीडभाड़ से बचें और यदि बहुत आवश्यक न हो तो घर में ही रहें।
8. बचाव सम्बन्धी जानकारी अपने घर एवं आस-पडोस में भी बतायें।

Previous articleस्वास्थ्य क्षेत्र में केजीएमयू कर्मचारी परिषद अध्यक् प्रदीप गंगवार को डॉक्‍टरेट की मानद उपाधि
Next articleएक बार फिर KGMU कुलपति की खोज शुरू

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here