कोरोना कहरः 84 संक्रमित मिले राजधानी में

0
750

लखनऊ। राजधानी में कोरोना संक्रमण का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। आज 84 मरीजों में कोरोना संक्रमण पाया गया। एंबुलेंस सेवा 102 में लगातार कोरोना संक्रमित कर्मी मिल रहे हैं। आज कोविड-19 विशेष सर्विलान्स कार्यक्रम के अन्तर्गत 1283 टीमों एवं 384 सुपरवाइजर की टीमों जिसमें ए0एन0एम0, आशा, आंगनबाडी, अध्यापक सम्मिलित है, के द्वारा घर-घर जाकर श्वास सम्बन्धी समस्या (SARI) एवं खाॅसी जुकाम (ILI) के मरीजों का चिन्हीकरण इन्फ्रारेड थर्मामीटर एवं पल्स आक्सीमीटर के माध्यम से किया गया। टीम द्वारा कुल 82707 घर का भ्रमण किया गया तथा 374550 जनसंख्या को आच्छादित किया। साथ ही साथ कोविड-19 एवं वेक्टर जनित रोगो से बचाव एवं रोकथाम हेतु स्वास्थ्य शिक्षा दी गयी।

कोरोना वायरस के सम्बन्ध में सर्विलान्स एवं कान्टेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर 828 लोगो के सैम्पल टीम द्वारा लिये गये है एवं जाॅच हेतु के0जी0एम0यू0 भेजे गये। आज 84 पाजिटिव रोगी (18 महिला एवं 66 पुरूष) पाये गये। उक्त में टिकैतगंज-1, एल0डी0ए0-1, राजाजीपुरम-1, 102-33, गोमतीनगर-2, एकतानगर-1, जानकीपुरम-6, ऐशबाग-1, यासीनगंज-1, जियामऊ-1, सरोजनी नायडू मार्ग-1, महानगर-1, अलीगंज 2, इन्दिरानगर-2, कैंट 30 के रोगी है।
आज कुल 16 रोगियों (के0जी0एम0यूू0-8, एस0जी0पी0जी0आई0-5, एल0बी0आर0एन0-3) को स्वस्थ होने के उपरान्त डिस्चार्ज किया गया। साथ ही 26 क्षेत्रो को कन्टेनमेन्ट जोन बनाये जाने एवं 12 कन्टेनमेन्ट जोन हटाये जाने हेतु जिलाधिकारी को पत्र प्रेषित किया गया।

सावधानी ही बचाव-

1. एक दूसरे से एक मीटर की दूरी पर रहे।
2. खांसते छींकते समय रूमाल या टिश्यू पेपर का इस्तेमाल करें।
3. हाथों को बार-बार साबुन एवं साफ पानी से धूले।
4. करोना वायरस से सम्बन्धित किसी भी जानकारी के लिए जिले में बने कोविड-19 कन्ट्रोल रूम के नम्बर 0522-2230688, 2230955, 2230691 व 2230333 पर सम्पर्क करें।
5. प्रदेश सरकार के हेल्पलाइन नंबर 18001805145 पर भी सम्पर्क कर सकते है।
6. करोना वायरस के सम्बन्ध में किसी भी जानकारी के लिए केन्द्रीय हेल्पलाइन नम्बर 91-11-23978046 पर भी फोन कर सकते है।
7. भीडभाड़ से बचें और यदि बहुत आवश्यक न हो तो घर में ही रहें।
8. बचाव सम्बन्धी जानकारी अपने घर एवं आस-पडोस में भी बतायें।

Previous articleकोरोना कहर: टूटा रिकार्ड, 79 मरीज
Next articleस्वास्थ्य क्षेत्र में केजीएमयू कर्मचारी परिषद अध्यक् प्रदीप गंगवार को डॉक्‍टरेट की मानद उपाधि

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here