लखनऊ। कोरोना संक्रमण का कहर शहर में बढ़ रहा है। शुक्रवार को सात पुलिस कर्मी समेत 47 मरीजों में कोरोना की पुष्टि की गयी है। इसके अलावा कोरोना से ठीक हुए 22 मरीजों को डिस्चार्ज किया है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शुक्रवार को 47 पाजिटिव रोगियों में 15 महिला आैर 32 पुरूष शामिल हैं, इनमें सात पुलिसकर्मी रिजर्व पुलिस में कोरोना संक्रमित मिले है। उधर गोमतीनगर के एक ही मकान में सभी 14 सदस्य कोरोना संक्रमित मिलने से हड़कम्प मचा हंै।
अलावा इन्दिरानगर में लगातार मरीजों का मिला जारी है आज तीन कोरोना संक्रमित मरीज मिले है, एल्डिको कालोनी मंे भी तीन, अर्जुनगंज में दो, जानकीपुरम में दो, आईडीएच में दो, कृष्णानगर, तेलीबाग, गौतमपल्ली, नरही-1, बालागंज, जियामऊ, लालबाग, सीतापुर रोड योजना, शक्तिनगर, हैदरगंज, ताल कटोरा, अलीगंज, आलमबाग में एक-एक रोगी पाये गये। इसके साथ ही कोरोना वायरस के सम्बन्ध में सर्विलान्स एवं कान्टेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर 460 लोगों के सैम्पल टीम द्वारा लिये गये है आैर जांच के लिए किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय भेजा गया है।












