यूपी में फर्स्ट टाइम 982 कोरोना संक्रमित, 14 की डेथ

0
605

लखनऊ। प्रदेश में बीते 24 घण्टे में कोरोना के 982 नये केस पहली बार इतनी संख्या में मिले हैं, जब कि कोरोना संक्रमण से 14 की मौत हो गयी है। प्रदेश में कोरोना से संक्रमितों की संख्या 25797 हो गयी है। सूबे के अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि राज्य में 7451 लोग संकमित हैं जिनका इलाज चल रहा है। प्रसाद ने कहा कि राज्य में नमूनों की जांच की क्षमता 25 हजार प्रतिदिन के आंकडे़ से पार करके 27, 565 तक पहुंच गयी है।

स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक आगरा 23, मेरठ 24, गौतमबुद्धनगर 96, लखनऊ 70, कानपुर नगर 44, गाज़ियाबाद 140, सहारनपुर 18, फिरोजाबाद 1, मुरादाबाद 28, वाराणसी 34, रामपुर 2, जौनपुर 8, बस्ती 2, बाराबंकी 32, अलीगढ़ 24, हापुड़ 4 , बुलंदशहर 29, सिद्धार्थनगर 9, अयोध्या 11, गाजीपुर 2, अमेठी 7, आजमगढ़ 21, बिजनौर 6, प्रयागराज 23, संभल 9, बहराइच 2, संतकबीर नगर 8, प्रतापागढ़ 6, मथुरा 9, सुलतानपुर 3, गोरखपुर 18, मुजफ्फरनगर 11, देवरिया 13, रायबरेली3, गोण्डा 5, अमरोहा 1, अम्बेडकरनगर 6, बरेली 14, इटावा 13, हरदोई 4 , महाराजगंज 4, फतेहपुर 4, कौशाम्बी 8, कन्नौज 5, पीलीभीत 3, शामली 3, बलिया 14, जालौन 3, बदायुं 12, बलरामपुर 8, भदोही 5, झांसी 13, चित्रकूट 1, मैनपुरी 1, मिर्ज़ापुर 21, फर्रुखाबाद 2, उन्नाव 11, बागपत 27, औरैया 1, श्रावस्ती 1, एटा 1, बांदा 4, हाथरस 5, मऊ 11, चंदौली2, कानपुर देहात 2, शाहजहांपुर 3, कासगंज 2, कुशीनगर 14, महोबा 3, सोनभद्र 2, हमीरपुर 2 व ललितपुर में कोरोना का एक नया एक्टिव केस मिला प्रदेश में शुक्रवार को भी बीते 24 घण्टे में कोरोना से 14 लोगों की मौत हो गयी। इनमें आगरा, कानपुर व गाजियाबाद में 2-2, प्रयागराज, झांसी, मैनपुरी, चंदौली, वाराणसी, फतेहपुर, नोएडा व आगरा में एक-एक संक्रमित की मौत शाीिमल है।

Previous articleग्रामीण विकास मंत्री मोती सिंह व उनकी पत्नी कोरोना संक्रमित
Next articleकोरोना कहर: शहर में 47 संक्रमित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here