लखनऊ । राजधानी में रविवार को कन्टेनमेन्ट जोन का आकड़ा सौ के पार पहंुच गया है। स्वास्थ्य विभाग के नये नियम के अनुसार अगर किसी क्षेत्र में एक भी कोरोना का मरीज मिलता, तो उस क्षेत्र को कन्टेनमेन्ट जोन में तब्दील कर दिया जाता है। इसी प्रकार रविवार को 23 नये कोरोना संक्रमित मरीज मिलने के बाद 106 कन्टेनमेंट जोन बन गये हैं।
नये नियम में मरीज मिलने पर 14 दिन और 250 मीटर दूरी तक क्षेत्र को लॉक किया जाता है। शासन के आदेश पर जिला प्रशासन की अनुमति पर मिलने पर यह कार्रवाई की जाती है।
उल्लेखनीय है कि स्वस्थ्य विभाग पहले एक जगह पर छह मरीज होने पर हॉटस्पॉट बनाया जाता था। नए नियम में दो या उससे अधिक मरीज मिलने पर हॉटस्पॉट बनाया जा रहा था। राजधानी में मई माह के आखिर हफ्ते में सिर्फ सात हाटस्पॉट बचे थे। जून शुरू होते ही हॉटस्पॉट या कन्टेनमेन्ट जोन की तादाद बढ़ने लगी। अब एक मरीज मिलने पर क्षेत्र को कन्टेनमेन्ट जोन बनाया जाता है।












