नया निर्देश : एक मरीज मिला, तब भी बनेगा कटेंमेट जोन

0
599

लखनऊ। राजधानी में बढ़ते कोरोना मरीजों के बाद संक्रमण की रोक व बचाव के लिए सख्त फैसला किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने निर्देश जारी किया है कि एक मरीज के मिलने पर भी कंटेंमेंट जोन बनाया जाएगा। अब मरीज मिलने वाले क्षेत्र को 14 दिन और 250 मीटर ही लॉक किया जाएगा। शासन के आदेश पर जिला प्रशासन की संस्तुति पर यह निर्णय लिया गया है।

सीएमओ डॉ नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि कोरोना मरीज के मिलने पर कंटेंमेंट जोन की नयी गाइडलाइन शासन के निर्देश पर बनायी गयी है। इसके निर्देश के तहत एक मरीज मिलने पर भी उसके क्षेत्र को कंटेंमेंट जोन बना दिया जाएगा। परिवर्तन यह है कि अब कंटेंमेंट जोन सील किए जाने की अवधि कम कर दी है। शासन के आदेश अब कंटेंमेंट जोन को 21 दिन के बजाए 14 दिन के लिए सील रहेगा। इसी तरह शहरी क्षेत्र में किसी मोहल्ले में एक या एक से ज्यादा लोग संक्रमित पाए जाएंगे, तो भी 500 मीटर की जगह पर 250 मीटर के क्षेत्र को कंटेंमेंट क्षेत्र घोषित किया जाएगा।

Previous articleवीआईपी इलाज करने वाला यह डाक्टर चर्चा में…
Next articleपांच निजी अस्पताल कई यूनिट तथा फार्मेसी बंद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here