रेलवे कर्मी की कोरोना से मौत

0
631

लखनऊ। राजाजीपुरम निवासी रेलवे कर्मी की कोरोना से किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में मौत हो गई। इस रेलवे कर्मी की मौत के बाद रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया है। यह कर्मी रेलवे के आलमबाग स्थित स्टोर में तैनात था । स्वास्थ्य विभाग ने परिजनों सहित कुछ रेल कर्मियों के सैंपल भी लिए गए हैं। राजाजीपुरम निवासी रेलवे कर्मी का बेटा कुछ दिन पहले दिल्ली से वापस लौटा है। इसी बीच 55 वर्षीय रेलवे कर्मी की तबीयत खराब हुई। उन्हें कार्डियक की समस्या थी। दिक्कत होने पर कार्डियक विभाग में इलाज से पहले कोरोना की जांच कराई गई, तो रिपोर्ट पॉजिटिव आ गयी। इस पर उन्हें 19 जून की रात केजीएमयू में भर्ती कराया गया। उन्हें आईसीयू में रखा गया था। मरीज कार्डियक के साथ डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी से पीड़ित है। रविवार सुबह 8:10 बजे उनकी मौत हो गई। केजीएमयू के मीडिया प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि 55 वर्षीय मरीज को कई तरह की समस्याएं थी।

अचानक रेस्पिरेट्री फैलियर की वजह से उनकी मौत हो गई है। कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार शव को पैक करके परिजनों को सौंप दिया गया है। उधर स्वास्थ विभाग ने भी सूचना मिलते ही उसके अधिकारी सक्रिय हो गए ।सीएमओ नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि अंतिम संस्कार के बाद परिजनों की भी जांच होगी। इस क्षेत्र में एक मरीज पहले भी पॉजिटिव पाया जा चुका है। इसलिए मोहल्ले में सेनीटाइज कराया गया है। कंटेनमेंट जोन घोषित करने के लिए जिला प्रशासन को पत्र भेजा गया है। मरीज के संपर्क में आने वालों की सूची तैयार की जा रही है। इसके साथ ही रेलव विभाग से े से भी जानकारी मांगी गई है। देर शाम परिजनों व रेल कर्मियों के सैंपल लेने की प्रक्रिया शुरू की गई है। स्वास्थ्य विभाग ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय से रेलकर्मी के संपर्क में आने वालों की सूची मांगी है। हालांकि देर शाम तक रेलवे स्वास्थ्य विभाग को सूची नहीं दे पाया है।

Previous articleकार्डियक विभाग में नर्स मिली कोरोना संक्रमित
Next articleसिविल अस्पताल में 12 वेंटिलेटर का संचालन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here