लखनऊ । मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन की हालत नाजुक परन्तु स्थिर है। वह वेंटिलेंटर पर भर्ती चल रहे हैं।
मेंदाता अस्पताल के निदेशक डॉ. राकेश कपूर ने बृहस्पतिवार को मीडिया को बताया कि श्री टंडन को अभी वेंटिलेंटर पर रखा गया है, उनकी हालत नाजुक लेकिन नियंत्रण में है। हम सब प्रार्थना कर रहे है कि वह जल्द ठीक हो जायें। विशेषज्ञ डाक्टरों की एक टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर रखे हुये हैं।
इसके साथ ही राजधानी के एनेस्थीसिया, चेस्ट रोग, लिवर रोग के विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम से परामर्श लिया जा रहा है। बताते चले कि 85 वर्षीय टंडन को गत 11 जून की सुबह साँस की दिक्कत, मूत्र संबंधी परेशानी आैर बुखार की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बुधवार को अस्पताल जाकर टंडन के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली थी।




