न्यूज। काकोरी क्षेत्र में मंगलवार की रात हरियाणा से यहां पहंुचे एक प्रवासी युवक को तेज बुखार चढ़ा गया। आनन-फानन में परिजन सीएचसी के डॉक्टर के निर्देश के बाद केजीएमयू ट्रामा सेंटर भेजा गया। जहाँ डॉक्टरों ने उसे डेथ घोषित कर दिया। परिजन शव को रात में ही लेकर गांव पहुंचे तो सुबह क्षेत्र में हड़कंप मचा, तो पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।वही क्षेत्र में युवक की कोरोना संक्रमण से मौत होने की आंशका जता रहे हैं।
काकोरी की ग्राम पंचायत भलिया के मजरा सेमरामऊ गांव निवासी सूरज रावत उम्र 20 वर्ष अपने साथियों के साथ हरियाणा के विवानी में रह कर मजदूरी करता था। शुक्रवार 15 मई को वह अपने भाई दीपू,व गांव के ही आजाद के साथ हरियाणा से पैदल अपने गांव पहुंचा था। जिस पर ग्राम प्रधान आनन्द कुमार ने प्राथमिक विद्यालय सेमरामऊ में तीनों युवकों को 14 दिन के लिए क्वारंटीन कर दिया गया।रविवार को तीनों युवकों की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र काकोरी पर मेडिकल जांच हुई।जिसमें सब कुछ नार्मल निकला। डॉक्टरों ने स्कूल में ही क्वारेन्टाइन करने की सलाह दी। सोमवार को सूरज को बुखार की शिकायत हुई।
तो उसने पड़ोसी गांव में ही दवा ली,तो उसका बुखार सही हो गया।लेकिन दोबारा मंगलवार की शाम को सूरज को तेज बुखार की शिकायत हुई।जिसके बाद वह सीएचसी गया।जहां उसे तेज बुखार होने की वजह से डॉक्टरों ने केजीएमयू भेजने के लिए रिफर किया।लेकिन वह गांव वापस चला गया।जब यह बात सीएचसी अधीक्षक डॉ उमाशंकर लाल को पता चली तो उन्होंने ने घर वालों से सूरज को ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराने के लिए कहा। इसके बाद इसके बाद अधीक्षक के निर्देश के पर देर शाम एम्बुलेंस से ट्रामा सेंटर भेजा गया।जहाँ पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












