लखनऊ। लगभग दो महीने के लॉक डाउन के बाद राजधानी की ज्यादातर बाजार व दुकानें बृहस्पतिवार से खुल जाएंगी। जिससे नागरिकों को राहत मिलेगी। परन्तु सभी को सर्तक आैर सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन भी करना होगा।
बताते चले कि प्रदेश सरकार के निर्देश के बाद मंगलवार को लॉक डाउन 4 में छूट के दिशा निर्देश जारी कर दिए थे। इसमें एक दिन सड़क के एक तरफ और दूसरे दिन सड़क के दूसरी तरफ की दुकानें खुलेंगी। एक दिन साप्ताहिक बंदी रहेगी। इस दिन दुकानों को सेनेटाइज कराना जरूरी होगा। शाम 7 से सुबह 7 बजे तक आवश्यक सेवाओं को छोड़कर आने-जाने वालों पर रोक रहेगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि 21 मई से स्टेडियम और सार्वजनिक पार्क और खेलकूद परिसर सुबह 7 से 11 और शाम 5 से 7 बजे तक खुलेंगे। रेस्टोरेंट और मिठाई की दुकानें भी खुलेंगी। रेस्टोरेंट सिर्फ होम डिलीवरी करेंगे। दुकानों पर सेनेटाइजर एवं साफ-सफाई के साथ कर्मचारियों को फेस मास्क और ग्लव्स पहनना जरूरी होगा। सिनेमा हाल और शॉपिंग माल बंद रहेंगे। प्रिंटिंग प्रेस, ड्राईक्लीनर्स की दुकानें कंटेनमेंट और बफर जोन को छोड़कर खुलेंगी। हेयर सैलून केवल हेयर कटिंग के लिए खुलेंगे। पटरी दुकानदारों की व्यवस्था के लिए नगर आयुक्त को और नर्सिंग होम व निजी अस्पतालों के लिए मुख्य चिकित्साधिकारी को अधिकृत किया गया है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












