केजीएमयूः क्वॉरेंटाइन सेंटर में अव्यवस्था का आरोप

0
797

लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में क्वॉरेंटाइन चल रहे रेजिडेंट डॉक्टरो ने अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई है। अव्यवस्था की शिकायत जिम्मेदार अधिकारियों को भी जानकारी दी गई है। उन सभी का आरोप है कि कोरेंटिन प्रभारी ने समस्या सुनने के बजाय उसे अभद्रता करके बात को टाल दिया।

बताते चलें की ट्रामा सर्जरी विभाग में 2 दिन पहले एक पॉजिटिव मरीज चला गया था। इसके बाद े छह लोगों को कोरेंटिन कर दिया गया है। इन सभी को परिसर में बने छात्रावास में रखा गया है। े संकाय सदस्यों को भेजे गए शिकायती व्हाट्सएप मैसेज में आरोप लगाया है कि छात्रावास में अव्यवस्था ही अव्यवस्था है । यहां पर खाने की स्वच्छता का भी ध्यान नहीं रखा जा रहा है। उन लोगों के लिए हैंड वॉश और टॉयलेट सॉप तक नहीं है।

जिससे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । रेजिडेंट डॉक्टरों का आरोप है कि जब उन्होंने कोरेंटिन प्रभारी से शिकायत की तो उन्होंने समाधान करने के बजाय अभद्र व्यवहार किया। उसने यह भी बताया है कि जिस स्थान पर उसे रखा गया है उसी के बगल में पॉजिटिव पाई गई स्टाफ नर्स भी रही है। उनका आरोप है यहां मास्क और ग्लब्स तक की व्यवस्था नहीं की गई है।

केजीएमयू प्रवक्ता डॉ सुधीर का कहना है कि रेजिडेंट की शिकायत की जानकारी नहीं है। यदि उन्होंने शिकायत की है तो संबंधित टीम से दिखाया जाएगा। यदि उनका आरोप सही होगा तो समस्या का निस्तारण किया जाएगा।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleप्लाज्मा थेरेपी प्रयोग की लोहिया संस्थान ने मांगी अनुमति
Next articleUP में कोरोना का ग्राफ चढ़ा, लखनऊ में 9 कोरोना संक्रमित

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here