कोरोना मरीज मिलने पर आरएलबी हास्पिटल बंद

0
686

लखनऊ। एक विक्षिप्त महिला में कोरोना की पुष्टि के बाद शुक्रवार को राजाजीपुरम स्थित रानी लक्ष्मीबाई संयुक्त चिकित्सालय को तीन दिन के लिए बंद कर दिया गया है। इसके अलावा डाक्टर आैर कर्मचारी समेत 55 लोगों की रिपोर्ट आने का इंतजार किया जा रहा है। अस्पताल को दो दिन बाद स्वास्थ्य विभाग की बंद करने की कार्रवाई की गयी है आैर अभी क्वारेन्टीन हुए कर्मचारियों की रिपोर्ट नहीं आयी है। जिन कर्मचारियों ने नमूने दिये हैं।

बताते चले कि दो दिन विक्षिप्त गर्भवती में कोरोना की पुष्टि की गयी, उसे पारा थाने की पुलिस ने यहां भर्ती कराया था। महिला में पुष्टि के बाद उसे लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के निर्देश पर अस्पताल को बंद किया गया। इसके साथ ही अस्पताल को रोजाना सैनिटाइज करने और सभी कर्मचारियों की कोरोना रिपोर्ट आ जाने तक इसे खोला नहीं जाएगा। अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एके आर्या के मुताबिक कि दो मई को लावारिस महिला मरीज को भर्ती कर इलाज किया गया। महिला करीब चार दिन तक अस्पताल में भर्ती रही। बुधवार को उसकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आयी थी।

महिला को लोकबंधु अस्पताल में भर्ती कराकर आरएलबी अस्पताल के करीब 55 लोगों के स्टॉफ को क्वारंटीन के आदेश दिए गए। दो श्रेणी में हाई और लो रिस्क में कर्मचारियों को बांटा गया था लेकिन अब अस्पताल में कार्यरत करीब 125 स्टॉफ की कोरोना जांच करायी जाएगी। अस्पताल में भर्ती ज्यादातर मरीजों को बुधवार और बृहस्पतिवार को छुट्टी दी जा चुकी है। अब कोई मरीज भर्ती नहीं है। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. नरेंद्र अग्रवाल ने बताया कि रानी लक्ष्मीबाई संयुक्त अस्पताल अब तीन दिन तक बंद रहेगा। तीन दिन तक रोजाना अस्पताल को सैनिटाइज जाएगा।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleविवेकानंद हास्पिटल में डाक्टर समेत 10 लोग क्वारंटीन
Next articleकोविड-19 हास्पिटल बना तो 15 पीजी सीटे रेड जोन में !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here