डोर टू डोर होगी कैसरबाग में यह जांच

0
667

लखनऊ। हॉट स्पाट बने चुके सदर की तरह ही अब कैसरबाग स्थित मछली मोहाल में भी कोरोना के खिलाफ डोर टू डोर स्क्रीनिंग अभियान चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत गुरुवार से कर दी गयी। घर-घर स्क्रीनिंग का अभियान में लोगों का बुखार, सर्दी-जुकाम समेत दूसरे लक्षणों की जांच की जा रही है।

बताते चले कि स्वास्थ्य विभाग के अनुसार कैसरबाग व मछली मोहाल में अब तक 14 से ज्यादा लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हो चुकी है। संक्रमण पर काबू पाने के लिए स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम व पुलिस ने अभियान छेड़ दिया है। सीएमओ डॉ. नरेंद्र अग्रवाल के मुताबिक सदर की तरह सभी घरों में स्क्रीनिंग शुरू कर दी गयी है। यहां पर 3101 घरों में रहने वाले 13812 लोगों की जांच रही है।

उन्होंने बताया कि कोरोना की आशंका में संदिग्ध लोगों के नमूने भी लिये जा रहे है। कोरोना संक्रमण आगे न बढ़े उसकी रोकथाम के लिए कैसरबाग और मछली मोहाल को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। बेवजह घर से बाहर निकलने पर पाबंदी लगा दी गई है। सभी से घरों में रहने की अपील की जा रही है। लोगो की मांग के अनुसार जरूरी सामान लोगों तक पहुंचाया जा रहा है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleशासन पहुंची वेंटिलेटर खरीद में मनमानी की शिकायत
Next articleकोरोना की संदिग्ध महिला की मौत

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here