एनीमिया होने पर शिशु का रूक सकता है विकास

0
670

लखनऊ। खून की कमी गर्भ में पल रहे बच्चे के लिए घातक हो सकती है। बच्चे के मानसिक व शारीरिक विकास पर इसका प्रतिकूल असर पड़ सकता है और अत्याधिक कमी की स्थिति में उसकी मौत भी हो सकती है। प्रदेश सरकार की ओर से चलाए जा रहे एनीमिया मुक्त अभियान में विशेषज्ञों का यही मानना है कि महिलाओं, खासतौर पर गर्भवतियों, को सेहत का खास ध्यान रखना चाहिए ताकि जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ रहें।

क्वीन मेरी अस्पताल की डॉ. सुजाता देव ने बताया कि गर्भावस्था के दौरान खून की कमी होने पर महिला के साथ-साथ गर्भ में पल रहे बच्चे की जिंदगी भी खतरे में आ जाती है। बच्चे का मानक अनुसार विकास नहीं होता है और उसके समय से पहले जन्म लेने और कम वजन का होने का अंदेशा बढ़ जाता है।

डॉ सुजाता का कहना है कि एनेमिक मां का बच्चा भी एनेमिक होता है। इसी प्रकार वीरागंना झलकारी बाई महिला अस्पताल की प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुधा वर्मा के मुताबिक गर्भावस्था के दौरान एनीमिया ग्रसित होने पर डिलेवरी के समय अत्याधिक ब्लीडिंग हो सकती है। हार्ट अटैक हो सकता है जिससे महिला की मौत भी हो सकती है। उन्होंने बताया गर्भावस्था के दौरान खून की कमी होने से संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleक्या एक आम आदमी अपराधियों के मन में डर पैदा कर सकता है?
Next articleएनीमिया होने पर यह करें आप

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here