लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल की इमरजेंसी में इंटर्न डॉक्टर और फार्मासिस्टों के बीच कहासुनी सोमवार सुबह तीखी नोंकझोंक में बदल गयी। घटना ने तब तूल पकड़ लिया, जब एक इंटर्न डॉक्टर ने इंटर्न महिला फार्मासिस्ट से अभद्रता की आैर उसे जानमाल की धमकी तक दे दी। जान की धमकी मिलते ही इंटर्न फार्मासिस्ट ने पुलिस से शिकायत कर दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला से जानकारी लेने के बाद अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारियों के पास पहुंच गयी। पहले तो मामले को सुलझाने की कोशिश चलती रही। इस बीच आरोप इंटर्न डॉक्टर धीरे से भाग गया। उधर इमरजेंसी में आने वाले मरीजों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
अस्पताल की इमरजेंसी में रविवार रात इंटर्न फार्मासिस्ट और डॉक्टरों के बीच मरीज को इंजेक्शन लगाने की बात पर कहासुनी हुई। आरोप है कि कहा सुनी के बीच इंटर्न डॉक्टर ने फार्मासिस्ट को मारने के लिए वाइपर ले दौड़ा। लोगों ने पकड़ लिया आैर वह मार नहीं पाया। इससे मामला और बढ़ गया। रात में ड्यूटी पर तैनात ईएमओ ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझा का शांत करा दिया, पर मामला सोमवार सुबह आैर बढ़ गया। आरोप है कि इंटर्न महिला डॉक्टरों ने सुबह झूठा आरोप लगाना शुरू कर दिया कि इंटर्न फार्मासिस्टों ने उनके एप्रिन को रात में उतारकर मारपीट की है। इस
फार्मासिस्टों आक्रोशित हो गये आैर इस झूठे आरोप का विरोध शुरू कर दिया।आरोप लगते ही सभी फार्मासिस्ट एकजुट हो गए अौर प्रदर्शन की चेतावनी दे दी।
इस बीच इंटर्न फार्मासिस्टों की मॉनीटर से एक इंटर्न डॉक्टर ने अभद्रता करते हुए जानमाल की धमकी दे दी। इस पर महिला इंटर्न फार्मासिस्ट ने पुलिस से शिकायत कर दी। फिर क्या था कि कुछ ही देर में इमरजेंसी में पुलिस पहुंच गयी। फिर पुलिस ने निदेशक समेत अस्पताल के जिम्मेदार अधिकारियों के सामने पीड़िता को पेश किया। आरोप है कि इस बीच धमकी देने वाला आरोपी इंटर्न डॉक्टर फरार हो गया। अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। वहीं, इंटर्न डॉक्टरों का आरोप रहा कि रात में फार्मासिस्ट ड्यूटी पर नहीं मौजूद था। अस्पताल के प्रवक्ता एसएम त्रिपाठी का कहना है कि इंटर्न फार्मासिस्ट और डॉक्टरों के बीच इमरजेंसी में विवाद हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित को अधिकारियों के सामने ले जाकर मामले को शांत करा दिया। मामले में जांच कर आरोपी इंटर्नों के खिलाफ जल्द कार्रवाई होगी।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












