न्यूज। मकर संक्रांति के पावन मौके पर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित गोरक्षनाथ मंदिर में 15 जनवरी से शुरू होने वाले ‘खिचड़ी मेला” का शुभारम्भ गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंाी योगी आदित्यनाथ महायोगी भगवान गोरखनाथ को खिचड़ी चढ़ा कर करेंगे।
प्रधान पुजारी ने आज बताया कि एक माह तक चलने वाले खिचडी मेले की सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी है। 15 जनवरी को गोरक्षपीठाधीश्वर ब्राम्हमूहुर्त में शिवावतारी बाबा गोरखनाथ को खिचडी चढायेंगे जिसके बाद खिचडी मेले का आगाज हो जायेगा।
उन्होंने बताया कि 15 जनवरी यानि बुधवार को सुबह 08.24 बजे सूर्य धनु राशि से मकर राशि में प्रवेश कर रहे हैं। संक्रान्ति का पूण्य काल मंगलवार को रााि 2.48 बजे से शुरू होकर सायंकाल सूर्यास्त तक रहेगा इसलिए मकर संक्रान्ति का महापर्व 15 जनवरी को मनाया जायेगा। मकर संक्रान्ति के अवसर पर शुभकामना देते हुए योगी ने कहा कि जगत् पिता सूर्य की उपासना एवं सामाजिक समता का मकर संक्रान्ति महापर्व है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.




