लखनऊ। मुख्यमंत्री से मिले निर्देश के बाद न्यूरो सर्जरी में गोमती नगर स्थित डॉक्टर राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान एक नया आयाम स्थापित करने जा रहा है। यहां पर शासन ने गामा नाइफ उपकरण की खरीद के लिए 36 करोड़ रुपये बजट की मंजूरी दे दी है। इस उपकरण के स्थापित होने के बाद लोहिया संस्थान इस तकनीक से चिकिसा सुविधा देने वाला प्रदेश का पहला संस्थान हो जाएगा। इससे अब मस्तिष्क के छोटे ट्यूमर सर्जरी उच्चस्तरीय तकनीक से हो सकेगी।
लोहिया संस्थान के निदेशक डॉ. एके त्रिपाठी ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश पर गामा नाइफ उच्चस्तरीय उपकरण खरीदने की संस्तुति मिल गयीं है। डा. त्रिपाठी ने दावा है कि यहां पर उच्चस्तरीय उपकरण के लिए गामा नाइफ मशीन की खरीदारी के लिए करीब 36 करोड़ रुपए मंजूर हो गए हैं। उन्होंने बताया कि उपकरण को स्थापित करने के लिए रेडिएशन रोकने वाला बंकर हॉस्पिटल ब्लॉक के रैन बसेरे के पास बनाने का प्रस्ताव है। इस बंकर के लिए करीब साढ़े तीन करोड़ रुपए खर्च आने की उम्मीद है। डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि उच्चस्तरीय उपकरण गामा नाइफ से मस्तिष्क में छोटे से छोटे ट्यूमर का इलाज संभव हो सकेगा।
उन्होंने बताया कि मस्तिष्क में जहां सर्जरी की संभावना कम होती है, वहां पर गामा किरणों का प्रयोग किया जाता हैं, इसके प्रयोग से रक्तवाहिकाओं को नुकसान नहीं होता है। इस तकनीक से इलाज करने के लिए उनके विशेषज्ञों की कमी नहीं है। उनका कहना है कि इसका इलाज करने के लिए न्यूरो सर्जरी और आंकोलॉजी रेडिएशन के विशेषज्ञों की मदद ली जाती है। इसमें मरीज का इलाज इमेज पर आधारित होकर किया जाता है। इस तकनीक से इलाज के बाद मरीज को जल्द ही दैनिक दिनचर्या में क्रियाशील भी हो जाता है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












