रहस्यमयी निमोनिया के प्रकोप से पहली मौत, सात की हालत गंभीर

0
907

न्यूज। वुहान शहर में नये प्रकार के निमोनिया के प्रकोप से चीनी व्यक्ति की मौत हो गयी है। स्थानीय स्वास्थ्य अधिकारियों ने शनिवार को कहा कि इस निमोनिया से हुई पहली मौत के बाद रहस्यमयी विषाणु के फैलने की चिंताएं बढती जा रही हैं।
यहां के निगम स्वास्थ्य आयोग ने एक बयान में कहा कि प्रायोगिक जांच में सामने आया कि 41 लोग निमोनिया से पीड़ित हैं। यह निमोनिया शुरुआती तौर पर निर्धारित किए गए नये प्रकार के कोरोना वायरस के कारण हुआ है।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि वायरल निमोनिया से ग्रस्त व्यक्ति की वुहान में मौत होने की पुष्टि की गई है आैर सात अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है।

समाचार एजेंसियों ने खबर दी कि अन्य की हालत स्थिर है आैर उनमें से दो को अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई है।
आयोग ने कहा कि कुल 739 लोग इस विषाणु के संपर्क में आए हैं, जिनमें 419 चिकित्सा कर्मी हैं। इन सभी की चिकित्सीय निगरानी की जा रही है आैर कोई अन्य संबंधित मामला नहीं पाया गया है। पांच जनवरी को वुहान में वायरल निमोनिया के 59 मामले सामने आए हैं जिनके कारण पूर्व में पता नहीं थे।

समाचार पत्रों में प्रकाशित खबरों के मुताबिक कई मरीज समुद्री खाद्य बाजार में काम करते थे। जहां तीतर आैर सांप के साथ ही खरगोश के अंग बेचे जाते थे। निमोनिया के मामले सामने आने के बाद से यह बाजार बंद है। आयोग ने कहा, ”मनुष्य से मनुष्य में संक्रमण फैलने को साबित करने के कोई स्पष्ट प्रमाण नहीं हैं। चिकित्सा कर्मियों के अलावा जो लोग मरीजों के संपर्क में थे, वे संक्रमित नहीं हुए हैं।”

स्थिति से निपट रहे राष्ट्रीय चिकित्सा विशेषज्ञ टीम के एक सदस्य, वांग गुआंगफा ने कहा कि मरीजों की हालत आैर महामारी की स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleकामकाजी महिलायें भी है योग्य मां
Next articleगामा नाइफ से स्माल ट्यूमर का इलाज सेफ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here