सर्जरी के बाद मरीज को दिखना बंद, जांच के आदेश

0
583

लखनऊ। बलरामपुर अस्पताल में बृहस्पतिवार को मोतियाबिंद की सर्जरी के बाद मरीज को दिखना बंद हो गया। इससे नाराज तीमारदारो ने हंगामा मचा दिया। शिकायत मिलने के बाद निदेशक ने तत्काल जाँच के आदेश दे दिया।
मोहनलालगंज के बुरौली गांव निवासी बेचालाल(65) ने पिछले महीने आस्पताल की ओपीडी में आई सर्जन डॉ कुसुम को आंख दिखाई थी। परिजनो का कहना है कि यहां डॉक्टर ने उन्हें दाई आंख में मोतियाबिंद बताते हुए सर्जरी करने की सलाह दी थी। बुधवार सुबह डॉक्टरों ने मरीज का ऑपरेशन के बाद मरीज को दिखना बंद हो गया । परिजन बेचालाल का आरोप है की सर्जरी के बाद से उसकी आँखों की रोशनी चली गई।

आरोप है पहले जितना दिखता था अब वो भी नहीं दिख रह। तीमारदारो का आरोप है की वार्ड में तैनात डॉक्टर और नर्स से जब इस बारे में कहा तो उनकी तरफ से कोई जवाब नहीं दिया गया। जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो मजबूरन निदेशक से इसकी शिकायत करनी पड़ी। तीमारदारो का कहना है की इसकी शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर करेंगे।
बलरामपुर अस्पताल के प्रवक्ता एसएम त्रिपाठी का कहना है कि हमेशा ऑपरेशन के एक दो दिन बाद ही मरीज ठीक से देख पता है, लिखित शिकायत मिलने पर जाँच करवाई जाएगी।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleकेजीएमयू : फायर फायटिंग में मिली खामियां !
Next articleअभियान चलाकर तलाशेंगे गैर संचारी रोगों के मरीज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here