अगले तीन दिनों तक जबरदस्त सतायेगी सर्दी

0
700

न्यूज। पंजाब, हरियाणा आैर दिल्ली सहित उत्तर भारत के अन्य मैदानी इलाकों में बृहस्पतिवार को तापमान में गिरावट के साथ ही सर्दी के एक बार फिर जोर पकड़ने के मद्देनजर मौसम विभाग ने पंजाब, हरियाणा, दिल्ली आैर उत्तर प्रदेश तथा राजस्थान के पश्चिमी आैर पूर्वी इलाकों में कुछ स्थानों पर शीतलहर की चेतावनी जारी की है। विभाग के प्रादेशिक मौसम विज्ञान केन्द्र द्वारा जारी चेतावनी के अनुसार उत्तराखंड में बृहस्पतिवार को घने कोहरे के साथ शीत दिवस रहा, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ, दिल्ली आैर पूर्वी एवं पश्चिमी राजस्थान के कुछ इलाकों में शीत लहर की स्थिति है। यह स्थिति शुक्रवार को भी जारी रहने की चेतावनी जारी की गयी है।

इस बीच पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ आैर दिल्ली में गुरुवार को कुछ स्थानों पर भीषण शीत लहर चली आैर शुक्रवार को भी यही स्थिति बरकरार रहने की चेतावनी दी गयी है। इन इलाकों में पिछले 24 घंटों में बारिश आैर उत्तर पश्चिम से आने वाली सर्द हवाओं के कारण बृहस्पतिवार को तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गयी है। दिल्ली एनसीआर में गुरुवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री आैर न्यूनतम तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किये जाने के बाद शुक्रवार को अधिकतम तापमान 15 डिग्री रहने लेकिन न्यूनतम तापमान में गिरावट के साथ 7 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

विभाग ने 11 जनवरी को पंजाब, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ आैर दिल्ली में घना कोहरा छाए रहने की चेतावनी दी है। इसके बाद 12 जनवरी को हिमालय क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के एक बार फिर सक्रिय होने के कारण जम्मू कश्मीर में तेज बारिश की चेतावनी है। विभाग ने 13 जनवरी को पश्चिमी विक्षोभ के असर के कारण उत्तराखंड आैर हिमाचल प्रदेश के पहाड़ी क्षेत्रों में तेज बारिश आैर पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, राजस्थान आैर उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान व्यक्त किया है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleबजट है, भुगतान न होने से नहीं हो रही सर्जरी
Next articleकेजीएमयू : फायर फायटिंग में मिली खामियां !

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here