लखनऊ। गोमती नगर के डा. राम मनोहर लोहिया संस्थान की इमरजेंसी में डॉक्टरों की लापरवाही एक महिला मरीज की मौत का आरोप है। तीमारदारों का आरोप है कि तीन घंटे इंतजार कराने के बाद भी उसे भर्ती नहीं किया गया। मजबूरी में निजी अस्पताल ले गये, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी। परिजनों ने मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत कर संस्थान की इमरजेंसी में मौजूद डाक्टरों पर लापरवाही की जानकारी दी है।
जानकारी के अनुसार इंदिरा नगर प्रकाश लोक कॉलोनी निवासी फरीदा (52) को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी, शनिवार रात परिजन फरीदी को लेकर गोमती नगर स्थित लोहिया संस्थान की इमरजेंसी में पहुंचे। मरीज की सांसे उखड़ रही थी और परिजन इमरजेंसी में मौजूद डाक्टरों से भर्ती कर इलाज की फरियाद कर रहे थे। परिजनों का आरोप है कि डाक्टरों ने मरीज को स्ट्रेचर पर लिटाने को कहा, लेकिन डॉक्टर मरीज को देखने तक नहीं आये, जब कई बार फरियाद की, तो बिस्तर खाली न होना बता कर देकर भर्ती करने से मना कर दिया।
आरोप है कि इस दौरान मरीज को प्राथमिक इलाज तक नहीं किया। करीब तीन घंटे तक महिला को स्ट्रेचर पर तड़पता देख परिजन उसे निजी अस्पताल लेकर चले गए। जहां इलाज के दौरान मरीज की मौत हो गयी। परिजनों का कहना था कि यदि लोहिया में ही मरीज को प्राथमिक इलाज ही मिल जाता तो शायद वह बच सकती थी।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












