लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में अब यलो फीवर टीकाकरण सप्ताह में तीन दिन करने का निर्देश दिया है। केजीएमयू प्रशासन का कहना है कि आने वाले मरीजों की संख्या को देखते हुए तीन दिन टीकाकरण करने का फैसला लिया गया है। यहां पर प्रदेश के विभिन्न जिलों के अलावा नेपाल देश, बिहार, झारखंड, उत्तराखंड राज्य से भी के लोग भी आते हैं। यह टीका अफ्रीका एवं दक्षिणी अमेरिका के देशों में जाने वाले लोगों को लगाया जाता है।
विदेश यात्रा पर जाने वालों को यलो फीवर का टीकाकरण कराना अनिवार्य होता है। इसके टीकाकरण के लिए केजीएमयू में सेंटर बना है। कम्युनिटी मेडिसिन विभाग में बने सेंटर पर अभी तक सोमवार व गुरुवार को सुबह नौ बजे से 10 बजे तक पंजीयन और दोपहर एक बजे तक टीकाकरण होता है। इसके लिए 351 रुपया शुल्क लिया जाता है। दिसंबर महीने में वैक्सीन की कमी होने की वजह से टीकाकरण बंद कर दिया गया था। जनवरी माह में वैक्सीन आ गई है। कम्युनिटी मेडिसिन विभागाध्यक्ष और यलो फीवर टीकाकरण प्रभारी प्रोफेसर जमाल मसूद ने बताया कि लोगों की सहूलियत को ध्यान में रखते हुए अब सोमवार व गुरुवार के साथ ही शनिवार को भी टीकाकरण किया जाएगा। यह टीकाकरण एक वर्ष से कम उम्र के बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्तियों को नहीं लगाया जाता है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












