मौका मिलेगा, तो डिप्रेशन पर फिल्म बनाऊंगा : अक्षय

0
668

न्यूज। बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार अक्षय कुमार डिप्रेशन पर फिल्म बनाने की संभावना हैं। पिछले साल अक्षय ने कहा था कि वह दहेज की समस्या पर एक अच्छी कहानी ढूढ़ रहे हैं। हाल ही में डिप्रेशन से जूझ रहे टीवी ऐक्टर कुशल पंजाबी की खुदकुशी की खबर से शॉक हुए अक्षय ने तय किया है कि वह डिप्रेशन जैसी गंभीर और बड़ी समस्या पर फिल्म बनाएंगे।
अक्षय कुमार ने कुशल पंजाबी के डिप्रेशन और खुदकुशी पर भी बात की और दु:ख व्यक्त किया। अक्षय ने कहा कि पूरा भारत डिप्रेशन की इस समस्या से ग्रसित हो रहा है, इस विषय पर वह फिल्म बनाकर लोगों को जागरूक करेंगे।

अक्षय ने कहा, ”मैंने उनके (कुशल पंजाबी) के साथ काम किया है, दो फिल्मों में वह मेरे साथ थे। सभी लोगों के पास अपनी अलग समस्याएं हैं, कुछ लोग भाज्ञवान होते हैं, जो अपनी समस्याओं को समझदारी से सुलझाते हैं, लेकिन कुछ लोग समस्या को संभाल नहीं पाते हैं। परिवार भी मायने रखता है, हम सबको पता नहीं कि लोग इस तरह का कदम (डिप्रेशन के दौरान आत्महत्या) कैसे उठा लेते हैं।””

उन्होंने कहा, ”इस तरह का कदम उठाने के पीछे भी जरूर कोई वजह होती होगी, लेकिन मैं यह जरूर कह सकता हूं कि दोस्तों, आप बहुत साहसी बनिए, अपनी परेशानियों का सामना करिए, यह जो जीवन आपके पास है, वह बहुत खूबसूरत है, आपका सुंदर शरीर है, आपके माता-पिता ने आपको जन्म दिया, आपकी परवरिश की है, इस जीवन को ऐसे ही न व्यर्थ गवाएं, समस्याएं सभी के पास हैं।

अक्षय ने कहा, ”यदि कभी मुझे डिप्रेशन के विषय में फिल्म बनाने का मौका मिलेगा तो मैं जरूर इस डिप्रेशन पर फिल्म बनाऊंगा, क्योंकि यह बहुत बड़ी समस्या है, भारत देश के लोग इस समस्या से जूझ रहे हैं। एक उदासी से भरे दिमाग में क्या होता है, मैं इस विषय पर फिल्म बनाना पसंद करूंगा।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleएक दिन के शिशु की सर्जरी कर दिया जीवन
Next articleलोहिया संस्थान : ओपीडी बंद, बेहाल है बच्चे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here