फर्जी हस्ताक्षर कर बिना डोनर ब्लड दिला रहा गिरोह

0
571

लखनऊ। केजीएमयू के ब्लड बैंक से बिना डोनर के ब्लड दिलाने के लिए सक्रि य गिरोह अब डाक्टर बन फर्जी हस्ताक्षर कर रहे है। ब्लड बैंक में फर्जी हस्ताक्षर पकड़े जाने पर इस गिरोह का खुलासा हुआ है। इसके बाद केजीएमयू प्रशासन ने गिरोह की रिपोर्ट पुलिस में दर्ज करा दी है। इसके अलावा ब्लड बैंक में तीमारदार का रिश्तेदार बन दलाल डोनर बनने का केस पकड़ गया है। केजीएमयू के ब्लड बैंक ने ब्लड की दलाली व सक्रिय गिरोह को पकड़ने के लिए स्कैनर लगा रखा है। इसके अलावा गहनता से भी पूछताछ की जाती है। ऐस में ब्लड बैंक में गिरोह का आना बंद ही हो गया था। पकड़े जाने के भय से ब्लड दिलाने वाला गिरोह सक्रिय नहीं हो पा रहा था।

अब बिना डोनर के ब्लड दिलाने वाला गिरोह फिर सक्रिय हो गया है। इस गिरोह के सक्रिय सदस्य ट्रामा सेंटर व कुछ प्रमुख विभागों पर तीमारदारों पर नजर रखे रहते है। तीमारदार ब्लड बैंक का फार्म लेकर ट्रामा सेटर या अन्य विभागों से निकला नही कि सक्रिय दलाल तीमारदार से ब्लड लेने जाने के बारे में पूछने लगते है आैर बिना डोनर के ब्लड दिलवाने का दावा करते हुए अपनी फीस बताते है कि उनका दावा होता है कि वह उसी ब्लड बैंक के फार्म पर बिना डोनर ब्लड यूनिट दिये जाने दावा डाक्टर से लिखवा कर हस्ताक्षर कराने के लिए भी करते है। इसके काम के लिए रुपये की मांग करते है। अगर ब्लड ग्रुप के अनुसार कीमत तय होती है। पकड़े गये तीमारदारों ने यह भी बताया कि वह व्यक्ति सम्बधित विभाग या ट्रामा सेंटर के अंदर फार्म ले जाता है।

इसके बाद वहीं से ब्लड बैंक के फार्म पर हस्ताक्षर कर मोहर लगा कर ले आता है। इसके बाद वह तीमारदार का नम्बर लेकर उससे लगातार सम्पर्क ब्लड बैंक तक बनाये रखता है, अगर ब्लड बैंक में कोई पूछताछ होती है, उससे फोन पर ही जवाब बता देता है जो कि तीमारदार तुरंत देता है। मरीज की हालत गंभीर बताते हुए बिना डोनर ब्लड ले जाता है। ब्लड बैंक प्रभारी डा. तूलिका चंद्रा ने बताया कि जब ब्लड बैंक ने ब्लड फार्म के हस्ताक्षरों की जांच पड़ताल की तो चला कि वह हस्ताक्षर फर्जी है। जांच में पाया कि यह गिरोह केजीएमयू परिसर में सक्रि य है। इसकी पकड़ के लिए चीफ प्राक्टर डा. आर एएस कुशवाहा ने ब्लड बैंक की शिकायत पर चौक कोतवाली में शिकायत दर्ज करा दी है। उधर तीमारदारों के पास डोनर न होने पर दलालों के द्वारा खुद रिश्तेदार बनकर जाने का खुलासा हुआ है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleरेजीडेंसी में 26 जनवरी से शुरू होगा लाइट एंड साउंड शो
Next articleएक दिन के शिशु की सर्जरी कर दिया जीवन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here