रेजीडेंसी में 26 जनवरी से शुरू होगा लाइट एंड साउंड शो

0
593

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में ऐतिहासिक धरोहर रेजीडेंसी में बहुप्रतीक्षित लाइट एंड साउंड शो की शुरूआत 26 जनवरी से की जाने की कवायद शुरू कर दी गयी है। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अनुपम श्रीवास्तव ने शुक्रवार को बताया कि डा. फेडरर हाउस के निकट शुरू होने वाले इस आयोजन का ट्रायल जारी है और उम्मीद है कि 26 जनवरी से विधिवत इसकी शुरूआत हो जायेगी। शो की पटकथा भारतीय पुरातत्व सवेक्षण (एएसआई) के सेवानिवृत्त अधिकारी ने लिखी है, जिसे मुबंई की एक कंपनी ने जीवंत किया है।

करीब आधे घंटे के शो को एक साथ दो हजार लोग बैठ कर देख सकेंगे। श्रीवास्तव ने बताया कि ऐतिहासिक स्थल पर करीब दो दशक के लंबे अतराल के बाद एक बार फिर शो का आयोजन शुरू होने जा रहा है जो लखनऊ के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति को दर्शायेगा। वर्षा की स्थिति में हालांकि दर्शकों के लिये पांडाल का इंतजाम फिलहाल नहीं किया गया है। शो का उदघाटन के लिये प्रदेश की आला हस्तियों से संपर्क किया जा रहा है। उन्होने बताया कि शुरूआती दौर में शो की पटकथा हिन्दी में होगी लेकिन जल्द ही इसका अंग्रेजी संस्करण भी शुरू किया जायेगा।

एएसआई के संरक्षण में रेजीडेंसी भारत की अनमोल धरोहरों मे एक है और यूनेस्को की विश्व धरोहरों की सूची में शामिल है। गोमती तट पर स्थित रेजीडेंसी को वर्ष 1775 में नवाब असफउद्दौला ने अंग्रेज हुक्मरानो के लिये बनवाया था। मुख्य रेजीडेंसी की इमारत तहखाने को मिलाकर तीन मंजिला है। नवाब सादात अली खान के शासनकाल के दौरान निर्मित इस इमारत को 1857 तक अवध के कमिश्नर इस्तेमाल करते थे।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleब्लड बैंक के चेयरमैन डॉ. एएम खान
Next articleफर्जी हस्ताक्षर कर बिना डोनर ब्लड दिला रहा गिरोह

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here