न्यूज-डीएचएफएल घोटाले को लेकर विपक्षी पार्टियां लगातार प्रदेश सरकार पर हमलावर हैं इसी के संबंध में कांग्रेस पार्टी के मुख्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी के द्वारा प्रेस वार्ता की गई अजय कुमार लल्लू ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार डीएचएफएल घोटाले को जनता के सामने रखने के बजाय जनता को गुमराह कर रही है। बिजली विभाग के कर्मियों का 2600 करोड़ रुपए बिना ऊर्जा मंत्री के जानकारी के कैसे मात्र अधिकारियों के द्वारा निवेश कर दिए गए अजय कुमार लल्लू ने कहा कि बिना ऊर्जा मंत्री के सहमति के अधिकारी इतना बड़ा निर्णय कैसे ले सकते हैं, उन्होंने कहा कि हम ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा को बर्खास्त करने की मांग करते हैं।
वही श्रीकांत शर्मा के द्वारा अजय कुमार लल्लू को नोटिस भेजे जाने के जवाब में कहा कि अभी उन्हें कोई भी नोटिस प्राप्त नहीं हुआ है । अलबत्ता की समाचार पत्रों के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली है। अजय कुमार लल्लू ने कहा कि यदि उन्हें कोई भी नोटिस मिलता है, तो वह कानूनी तौर पर उसका अवश्य जवाब देंगे उन्होंने कहा कि सरकार पूरे मामले में लिप्त है । वह अपनी जिम्मेदारी से भाग नहीं सकती है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.




