आयरन की गोली खाने से मौत, हेडमास्टर निलंबित

0
619

न्यूज। प्रदेश में हमीरपुर के कुरारा क्षेत्र में गुरूवार को आयरन की अधिक गोलियों के सेवन से जूनियर हाईस्कूल के एक छात्र की मृत्यु हो गयी और कई अन्य बीमार हो गये। इस घटना के बाद स्कूल के हेड मास्टर को निलंबित कर दिया गया है। उपजिलाधिकारी सदर आर के चौरसिया ने बताया कि ददरी गांव में संचालित एक जूनियर हाइस्कूल विद्यालय के हेड मास्टर खलील खां ने छात्रों को आयरन की कई गोलियां दे दी। कक्षा सात का छाा कुलदीप (12) गोलियों का पूरा पत्ता निगल गया। उसके अलावा कई छााों ने अधिक मात्रा में गोलियां ली जिससे उनकी हालत बिगडने लगी।

परिजनो ने छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कुलदीप ने दम तोड दिया। पीडित छात्रों ने बताया कि हेडमास्टर ने मध्यान्ह भोजन से पहले उन्हे दवा खाने के लिये कहा था, जिसके बाद सभी के पेट में दर्द होने लगा। जानकारी होने पर उपजिलाधिकारी व क्षेत्रीय खण्डशिक्षाधिकारी एसके यादव मौके पर पहुंचे और हेडमास्टर की लापरवाही को देखते हुए उसे निलम्बित कर दिया गया।

मुख्य चिकित्साधिकारी (सीएमओ) डा एमके बल्लभ ने कहा कि राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत विफ्स कार्यक्र्रम चलाया जाता है, जिसमें स्कूली बच्चो को सप्ताह मे एक बार आयरन की गोली दी जाती है मगर विद्यालय के हेड मास्टर खलील खां ने बच्चो को कई कई गोलिया दे दी, जिससे यह हादसा हुआ। उन्होने कहा कि आयरन की गोली ज्यादा मााा मे खाने से जहर का काम करती है। कम मात्रा खाने से दवा का काम करती है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleबैलून करेगा अयोध्या की हवाई निगरानी
Next articleफिर नकल विहीन परीक्षा होगी – डा. शर्मा

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here