टूथब्रश सिर्फ इतनी देर ही करें…

0
549

लखनऊ। राष्ट्रीय टूथब्रशिंग डे के अवसर पर किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के पब्लिक हेल्थ डेन्टिस्ट्र्री विभाग ने अमीनाबाद इन्टर कॉलेज व सेन्ट जोसेफ कॉलेज में टूथब्रशिंग प्रोग्राम आयोजित किया गया। इस दौरान 2000 से अधिक बच्चों को दॉत पर ब्रश करने का सही तरीका समझाया गया। यह भी बताया गया कि टूथपेस्ट अधिक न लेकर केवल मटर के दाने के बराबर ही इस्तेमाल करना चाहिये, टूथब्रशिंग लगभग दो मिनट के लिये ही करनी चाहिये।

बच्चों को यह भी बताया गया कि कुछ भी खाने के बाद कम से कम पानी से कुल्ला अवश्य करें, टूथब्रश हर तीन से चार महीने मे बदल दें तथा रात्रि मे सोने से पहले टूथब्रश व टूथपेस्ट से दॉत साफ अवश्य करें। बच्चों को पहले ही इस दिन अपना अपना टूथब्रश स्कूल मे लाने का निर्देश दे दिया गया था, जिससे कि बच्चे दन्त चिकित्सक के समक्ष ही सही तरीके से ब्रश करने का अभ्यास करा सकें। केजीएमयू के डेन्टल ओपीडी मे आये हुये बहुत से रोगियो व उनके तीमारदारो को भी टूथब्रश सही से करने का तरीका बताया गया व उनको बताया गया कि दॉत साफ करने के लिये केवल टूथपेस्ट व टूथब्रश का ही इस्तेमाल करे, टूथ पाउडर व दातून का इस्तेमाल नही करना चाहिये।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleकेजीएमयू: जांच का शुल्क, दवा निशुल्क
Next articleबैलून करेगा अयोध्या की हवाई निगरानी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here