न्यूज। लखनऊ में उस समय झुग्गी झोपड़ियों में आग लग गई जब गरीब मजदूर अपने आशियाने में बच्चों को छोड़कर काम पर गए हुए थे। लेकिन जैसे ही आग की सूचना मिली रोते बिलखते काम छोड़कर अपने जलते हुए आशियाने के पास पहुंचे तो उनकी रोज की कमाई पूरी तरह जलकर खाक हो गई जिसमें गरीब अपनी दिन भर की कमाई इकट्ठा करके हजारों रुपए और राशन बर्तन इकट्ठा कर रखे थे लेकिन आज उनके आशियाने के साथ उनकी कई सालों की कमाई जलकर खाक हो गई यह पूरा मामला लखनऊ के विभूतिखंड थाना क्षेत्र स्थित हैनिमैन चौराहे के पास का हैं जहां डिवाइन हॉस्पिटल के पास पुल के नीचे झुग्गी झोपड़ियों में अचानक से भीषण आग लग गई।
आग लगने से लोगों में के बीच अफरा-तफरी का माहौल मच गया। स्थानीय लोगों ने झुग्गी झोपड़ियों में भीषण आग लगने की सूचना दमकल विभाग और पुलिस को पहुंचाई। सूचना पाते ही दमकल विभाग की 8 गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद दमकल की गाड़ियां राहत बचाव कार्य में जुटी रही। और कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
पूरी घटना राजधानी लखनऊ के विभूति खंड थाना क्षेत्र के डिवाइन हॉस्पिटल के पास बने ओवर ब्रिज के नीचे का है । जहां पर 500 से ज्यादा झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले गरीब मजदूर अपना जीवन यापन कर रहे थे दिन भर मजदूरी करने के बाद अपने आशियाने में रात बिताते थे लेकिन आज उस समय हड़कंप मच गया जब बिजली के मीटर में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से उनके आशियाना पूरी तरह जलकर खाक हो गया आपको बताते चलें कि बड़ा खुलासा कब हुआ जब हिंदी खबर के रिपोर्टर लालचंद ने मौके पर पहुंचकर पूरी घटना का जायजा लिया और पीड़ितों से पूछताछ की पीड़ितों ने बताया कि हम लोग पुल के नीचे रहते हैं।
जिसका किराया 1500 और ₹2000 एक वकील है।आरके त्रिवेदी हम से वसूल कर ले जाते हैं साथ ही बड़ा खुलासा करते हुए कहा कि बिजली विभाग द्वारा उनके आशियाने में मीटर लगाया गया था, जिसका बिल भी जमा करते थे और आज उसकी वजह से और आज उसकी मीटर में शॉर्ट सर्किट होने की वजह से ही आग लग गई आशियाना जलकर पूरा खाक हो गया जिसमें गरीबों की गाढ़ी कमाई का पैसा और खाने पीने का सामान बर्तन बिस्तर जलकर राख हो गया ।
पीड़िता मोजिदा बेगम के अनुसार वह सुबह अपने काम पर गई हुई थीं, जब वह वापस आई तो उन्होंने देखा कि झोपड़ियों में आग लग गई है। साथ ही बताया कि झोपड़ी में रखा हुआ सारा का सारा सामान जलकर खाक हो गया। गरीब पीड़ितों के मुताबिक झोपड़ी में लगे मीटर में हुए शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी है। वहीं आग लगने से झुग्गी झोपड़ियों में रहने वालों गरीबों का रो-रोकर बुरा हाल है। गरीब दिनभर मजदूरी करके चार पैसा जुटाने और अपना पेट भरने के लिए हजारों रुपए इकठ्ठा करते थे, लेकिन आग लगने से सब कुछ जलकर खाक हो गया।
पुलिस के मुताबिक सुबह 9 बजे के करीब किसी कॉलर ने आग लगने की घटना की सूचना पहुंचाई। सूचना पाते ही पुलिस ने स्टेशन पर उपलब्ध तीन फायर टेंडर मौके पर भेजे गए। आग का विकराल रूप देख अन्य फायर स्टेशनों से भी फायर टेंडर बुलाए गए। जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन अब देखने वाली बात यह होगी कि मौके पर पहुंचे आला अधिकारी ने घटनास्थल का जायजा लिया और गरीबों से पूछताछ की लेकिन उनको कब तक उन गरीबों को मुआवजा मिल पाता है।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.




