न्यूज। अयोध्या के राम मंदिर के फैसले को लेकर जहां पूरे देश व उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट जारी है तो वहीं संवेदनशील जिलों में से एक कानपुर में भी पुलिस प्रशासन ने आईआईटी कानपुर से एयरोस्टेट बैलून मंगाकर हवाई निगरानी का खाका तैयार किया है । इस बैलून की खासियत है कि 100 मीटर की ऊंचाई पर लगाने से 4 से 6 किलोमीटर के दायरे पर नजर रखी जा सकती है और उस परिधि में हो रही गतिविधियों को रिकॉर्ड भी किया जा सकता है ।
आईआईटी के असिस्टेंट प्रोफेसर सुब्रामण्यम ने बताया कि इसका निर्माण आईआईटी कानपुर ने किया है । इसकी विशेष खासियत यह है कि यह बैलून किसी भी दिशा में घूम कर आने जाने वालों की गतिविधियों पर नजर रख सकता है। बैलून में कैमरा लगा हुआ है जो छोटी से छोटी चीजों को कैद कर लेगा। बैलून को नियंाित करने के लिए एक रिमोट भी है जो इसका नियंाण करता है। उन्होंने कहा कि बैलून का बैकअप तीन दिन तक का है । कानपुर के एसएसपी अनंत देव तिवारी ने कहा कि आईआईटी में विकसित एयर सर्विलांस की निगरानी सीओ कोतवाली राजेश पांडे करेंगे । यह व्यवस्था अयोध्या मामले के आने वाले फैसले के मद्देनजर की गई है। गौरतलब हैै कि बैलून की कार्य क्षमता देखने के लिए एडीजी प्रेम प्रकाश बुधवार की देर रात परेड चौराहे पर पहुंचे थे और इसकी संपूर्ण जानकारी ली थी।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.




