लिक्विड आक्सीजन थेरेपी: ओरल कैंसर में मिलेगी राहत

0
600

लखनऊ। लिक्विड आक्सीजन थेरेपी अब ओरल कैंसर के मरीजों को दर्द आैर जख्म भरने में मदद करेगी। यही नहीं मुंह का संक्रमण भी दूर करेगी। यह जानकारी मैक्सिलोफेशियल सर्जरी के विशेषज्ञ डा. यूएस पाल ने दी। उन्होंने बताया कि अब लिक्विड आक्सीजन थेरेपी से मुंह का हाइजीन उच्चस्तरीय तकनीक से ठीक करने में मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि इस थेरेपी से पायरिया, इम्प्लांट तथा दांत उखाड़े जाने के बाद जख्म को जल्द ठीक करने में मदद मिलेगी।

उन्होंने बताया इस तकनीक में खास कर मुंह कैंसर के मरीज की सर्जरी के बाद माउथवाश से ज्यादा कोई लाभ मिलता है। जब कि इस थेरेपी ओरल कैंसर के मरीज के मुंह की सर्जरी के बाद राहत मिलती है। डा. पाल ने बताया कि इसमें पेन किलर के अलावा लिक्विड आक्सीजन भी है, जोकि अंदर घाव को ठीक करने में मदद करती है। डॉ. संदीप सिंह ने (पीआरएफ) प्लेटलेट रिच फाइब्रीन तथा डेंटिनल ग्राफ्ट के उपयोग की विधि के बारे में जानकारी दी।
केजीएमयू सर्जरी विभाग के डॉ. अरूणेश कुमार तिवारी ने एनेस्थीसिया और सर्जिकल तकनीकि के साथ ही डेंटल इमरजेंसी के बारे में कार्यशाला में जानकारी दी।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleटूटे दांत को ग्राइंडर में पीसकर दोबारा लगा देंगे….
Next articleझुग्गी झोपड़ियों में लगी आग, गरीब बेहाल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here