केजीएमयू : अभियंता जासूसी प्रकरण में हो सकती है राजभवन शिकायत

0
596

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय प्रशासन के बिजली विभाग में अधिशासी अभियंता की अवर अभियंता द्वारा जासूसी कराने की घटना में अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है, जबकि मौके पर ही सीसीटीवी कै मरा व माइक्रोफोन बरामद किया गया था आैर तार क नेक्शन अवर अभियंता के कमरे में मिला था। बताया जाता है कि केजीएमयू के इस जासूसी प्रकरण की शिकायत राजभवन के अलावा चिकित्सा शिक्षा मंत्री को पत्र भेज कर पारदर्शी जांच अनुरोध किया है।

केजीएमयू के बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता के कमरे में करीब एक महीने पहले चोरी छिपे लगाया गया। सीसीटीवी कैमरा व माइक्रोफोन बरामद हुआ था। जांच करने पर कनेक्शन के तार बगल के कमरे में बैठने वाले चर्चित अवर अभियंता के कमरे तक पहुंचे मिले थे। अधिशासी अभियंता ने इसकी शिकायत कुलसचिव ने की थी, जिसकी वीडियोग्राफी कराने के बाद जांच कराने का आश्वासन दिया। करीब दस दिन बाद अवर अभियंता एस पी सिंह ने केजीएमयू प्रशासन की नोटिस का जवाब दिया। इसके बाद जांच सिविल विभाग के दिनेश को दे दिया गया। तब से जांच अभी तक पूरी नही हो सकी है। इस अवर अभियंता पर केजीएमयू ट्रामा सेंटर में आग लगने भी आरोप लगे थे। निलम्बित भी किया गया था, लेकिन बाद में बहाल कर दिया था। इस बार फिर जांच में ढुलमुल रवैया अपनाने पर राजभवन शिकायत भेजने की तैयारी कर ली गयी है। जल्द ही पुरानी शिकायतों पर कार्रवाई को आधार बना कर तत्कालीन प्रकरण की जानकारी भेजी जाएगी।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleआयुष मिशन में शुरु हुआ योग वेलनेस सेंटर
Next articleटूटे दांत को ग्राइंडर में पीसकर दोबारा लगा देंगे….

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here