लखनऊ। करवाचौथ पर पति की लम्बी उम्र की कामना करने वाली पत्नी ने अपना लिवर का टुकड़ा दान देकर जीवन दान दे दिया। यह जीवन दान किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में मंगलवार को सफलता पूर्वक आठवां लिवर प्रत्यारोपण करके दिया गया। इस प्रत्यारोपण में पत्नी ने पति को लिवर लोब दान किया है। डाक्टरों की टीम ने लगभग दस घंटे में प्रत्यारोपण कर दिया। डाक्टरों के अनुसार मरीज व डोनर की हालत स्थिर है। प्रत्यारोपण की खास बात यह है कि लिवर प्रत्यारोपण को असाध्य रोग की श्रेणी में किया गया है। इसके तहत 90 प्रतिशत खर्च केजीएमयू प्रशासन ने आैर मरीज को सिर्फ10 प्रतिशत खर्च उठाया है।
केजीएमयू में विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम लगभग प्रत्येक महीने लगातार एक लिवर प्रत्यारोपण कर रही है। मंगलवार को विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम ने आंठवा लिवर प्रत्यारोपण किया गया है। अमेठी से गजेंद्र प्रताप सिंह (41) करीब दो माह पहले केजीएमयू के मेडिसिन विभाग में पेट का इलाज कराने के लिए आये थे। डाक्टरों के अनुसार पेट में पानी भर गया था। मेडिसिन विभाग ने जांच के बाद इलाज के लिए उन्हें गैस्ट्रोसर्जरी विभाग रेफर कर दिया गया। यहां पर डाक्टरों ने गहनता से जांच की पता चला कि बाद उन्हें क्रोनिक लिवर डिजीज है। डाक्टरों ने कुछ आैर जांच करने के बाद लिवर प्रत्यारोपण की आवश्यकता बता दी। सर्जिक लगैस्ट्रोइंट्रोलॉजी विभागा प्रमुख प्रो. अभिजीत चंद्रा ने बताया कि मरीज ने बताया कि उसकी आर्थिक स्थित ठीक नहीं है।
उसने बताया कि उसकी छोटी सी खेती बाड़ी पर ही उसका परिवार गुजरबसर करता है। उसका करीब 18 साल का बेटा है। कमाई का कोई जरिया नहीं है। इस पर केजीएमयू प्रशासन से वार्ता करने के बाद उसका असाध्य रोग के मरीज कोटे से प्रत्यारोपण करने की योजना तैयारी शुरू कर दी। लिवर लोब दान के लिए उसके बेटे और पत्नी की जांच की गयी। जांच में प्रत्यारोपण के लिए पत्नी का लिवर फिट पाया गया। दोनों की सभी जांचें करायी गयी आैर मंगलवार सुबह करीब सात बजे लिवर प्रत्यारोपण शुरू हुआ, जो देर शाम लगभग छह बजे तक चला। प्रत्यारोपण के बाद दोनों की हालत स्थिर है।
लिवर प्रत्यारोपण करने वाली विशेषज्ञों की टीम
सर्जिकल गैस्ट्रोइंट्रोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो अभिजीत चंद्रा, डा. विवेक गुप्ता, डा. प्रदीप जोशी, गैस्ट्रोइंटोलॉजी विभागाध्यक्ष डा. सुमित रुग्ंाटा, डा. अनीता मलिक, डा. एहसान सिद्दिकी, डा. रवि प्रकाश, डा. मनोज चौरसिया, डा. मनोज, डा. डी. हिमाशुं, डा. तुलिका चन्द्रा, डा. अमिता जैन, डा. प्रशान्त कमार, डा. शीतल वर्मा, डा. दर्शन बजाज, डा. गौरव चौधरी, डा. वाहिद, डा. अजय कुमार, डा. ओपी सिंह, एवं को-आर्डिनेटर पियूष श्रीवास्तव, क्षितिज वर्मा, अश्विनी कुमार सिंह शामिल रहे। इस दौरान सीएमएस प्रो. एसएन शंखवार एवं एमएस प्रो. बीके ओझा भी मौजूद रहे। इसके अलावा मैक्स दिल्ली के डा. राजेश डे, डा. शालीन अग्रवाल, डा.वैभव नासा आदि ने सहयोग किया। कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट ने पूरी टीम को बधाई दी।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.












