न्यूज-राजधानी लखनऊ में पुलिस लाख दावे करें कि कानून व्यवस्था ठीक है और पुलिस लगातार शहर में गश्त कर रही है, लेकिन हकीकत यही है कि ना तो राजधानी लखनऊ की कानून व्यवस्था ठीक है और ना ही पुलिस की गश्त क्योंकि अपराधी लगाता घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं ऐसा ही एक ताजा मामला महानगर थाना क्षेत्र के बादशाहनगर मेट्रो स्टेशन के पास स्थित रोड का है, जहां कनक कार बाजार में बीती रात को चोरों ने 8 लग्जरी गाड़ियों पर ने हाथ साफ कर दिया। जिसमें एक्सयूवी फॉर्च्यूनर सहित ऑडी,इनोवा और बीएमडब्ल्यू गाड़ियों को चोरी करके फरार हो गए। वहीं कार बाजार में हुई लग्जरी गाड़ियों की चोरी की बड़ी वारदात से व्यापारियों में इसका आक्रोश की देखने को मिला।साथ ही 2 घंटे तक चोरों ने कार बाजार में जमकर तांडव मचाया और लग्जरी गाड़ियां लेकर फरार हो गए।
आपको बताते चलें कि लखनऊ में चोरी की इस बड़ी वारदात से जहां इलाके में दहशत का माहौल है तो वहीं व्यापारियों में भी इसका आक्रोश देखने को मिला तो वही घटना के बाद मौके पर पहुंचे व्यापारियों ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल करते हुए हंगामा काटा है इस दौरान हंगामे की खबर सुनते ही सूचना पर एसपी ट्रांस गोमती राजेश कुमार और सीओ सहित थाने की फोर्स पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई वही फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया जिससे चोरों का पता लगाया जा सके।
बाजार मालिक, कासिफ के मुताबिक चोरों ने बड़े ही शातिर तरीके से मेन गेट का ताला तोड़ा और अलमारी तक पहुंचे। जिसके बाद अलमारी का ताला तोड़कर उसके अंदर लॉकर में रखी गाड़ियों की चाबियां निकालकर 8 लग्जरी गाड़ियां उड़ा ले गए। गौरतलब है कि चोरों ने बेखौफ होकर महानगर थाना से चंद कदम की दूरी या यूं कह लिया जाए की थाने से ज्यादा दूरी न होने पर और एसपी ट्रांस गोमती का ऑफिस के पास इस चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया हैं। वहीं चोरी की इस वारदात के बाद आदर्श व्यापार मंडल के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में व्यापारी मौके पर पहुंचे।जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस टीम व क्राइम ब्रांच की टीम सीसीटीवी फुटेज की मदद से चोरों की तलाश में जुट गई है। देखने वाली बात यह है कि चोरों ने कनक कार बाजार में एक साथ कई लग्जरी गाड़ियों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया और पुलिस को इसकी कानों कान भनक तक नहीं लगी।
व्यापार मंडल अध्यक्ष, संजय गुप्ता के मुताबिक राजधानी लखनऊ में पहली बार इस तरह की बड़ी चोरी की वारदात हुई है, जिसको लेकर लखनऊ के सभी व्यापारियों में बहुत ही आक्रोश है। साथ ही कहा कि इस तरह की चोरी की वारदात इस बात को दर्शाती है कि यहां पर पुलिस गश्त की कमी है और उनका इकबाल भी काफी कमजोर है। जिससे कि पुलिस की कार्यशैली पर एक बहुत बड़ा सवालिया निशान खड़ा होता है। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि आदर्श व्यापार मंडल पुलिस प्रशासन को 48 घंटे का मौका देता है, जिसमें यदि पुलिस ने ये सभी चोरी की गाड़ियां बरामद नहीं की तो संगठन मजबूरी में सड़कों पर प्रदर्शन करने को बाध्य होगा।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.




