सपा सरकार में DHFL को नहीं दिया एक भी पैसा – अखिलेश यादव

0
708

लखनऊ। यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा सरकार के दो साल से ज्यादा हो चुके हैं। सपा सरकार में डिफॉल्टर कंपनी डीएचएफएल को एक भी पैसा नहीं दिया गया। यह बात एफआईआर में स्पष्ट है कि पैसा कब दिया गया। उन्होंने कहा कि सरकार ने विपक्ष से डरकर मामले की जांच सीबीआई को सौंपी। अखिलेश ने सच उजागर करने के लिए हाईकोर्ट के सिटिंग जज से मामले की जांच करवाने की मांग की।

अखिलेश यादव नए मुख्यमंत्री योगी को कमजोर सीएम करार देते हुए कहा कि वह मंत्री को तो हटाना चाहते हैं ,लेकिन हटा नहीं सकते। वह इतने कमजोर मुख्यमंत्री हैं कि जिन्हें हटा देना चाहिए वो कुर्सी पर बैठे हुए हैं। अखिलेश यादव ने कहा कि 300 से ज्यादा विधायक मुख्यमंत्री को पसंद नहीं करते। इस आधार पर उन्हें खुद इस्तीफा दे देना चाहिए

अखिलेश ने कहा कि आज यूपी के लोग सबसे ज्यादा महंगी बिजली खरीद रहे हैं और बिजली विभाग में ये सब हो रहा है। सरकार को इस पर जवाब देना चाहिए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। आज यूपी की कानून व्यवस्था सबसे खराब दौर में है। सराफा व्यापारियों से लूट हो रही है। हर रोज हत्याएं हो रही हैं, लेकिन मुख्यमंत्री को कोई फर्क नहीं पड़ता।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleप्रदूषण से बढ़ रही इस तरह की हेल्थ समस्या
Next articleBMW और AUDI समेत आठ लग्जरी गाड़ियों पर चोरों ने किया हाथ साफ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here