मध्य भारत में भारी बारिश की चेतावनी

0
753

न्यूज। मौसम विभाग ने पांच नवंबर की रात को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना को देखते हुये देश के उत्तर पश्चिमी इलाकों एवं मध्य भारत में छह नवंबर से तेज बारिश का दौर शुरु होने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग द्वारा सोमवार को जारी मौसम संबंधी पूर्वानुमान के अनुसार पश्चिमी तट पर सक्रिय चक्रवाती तूफान ‘महा” के बीच मंगलवार की रात में पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में विक्षोभ की सक्रियता के कारण बुधवार को उत्तर पश्चिमी एवं मध्य भारत के मैदानी इलाकों में छह नवंबर को तेज बारिश की आशंका है।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को पूर्व-मध्य अरब सागर के ऊपर स्थित चक्रवाती तूफान ‘महा” पश्चिम आैर उत्?तर की ओर बढ रहा है। आशंका है कि 5 नवम्?बर की सुबह इसमें तेजी आयेगी। इसके बाद वह कमजोर पड़ेगा तथा 6 नवंबर की रात आैर 7 नवंबर की सुबह को गुजरात आैर महाराष्?ट्र से टकरायेगा। विभाग ने इसके मद्देनजर इन इलाकों में भारी बारिश आैर 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवायें चलने की आशंका व्यक्त करते हुये समुद्र में डेढ मीटर तक की लहरें उठने की चेतावनी देते हुये मछुआरों से इस दौरान समुद्र में न जाने की सलाह दी है।

विभाग ने अगले 48 घंटे के लिये मौसम का पूर्वानुमान जारी करते हुये चक्रवाती तूफान ‘महा” के कारण छह नवंबर को गुजरात के सौराष्ट्र आैर कच्छ क्षेत्र तथा अंडमान निकोबार में कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश, तथा कोंकण, गोवा एवं मध्य महाराष्ट्र में तेज बारिश की आशंका जतायी है। इसके अलावा पश्चिमी विक्षोभ के कारण बुधवार को जम्मू कश्मीर में तेज बर्फीली हवायें तथा पंजाब आैर हिमांचल प्रदेश में ओलावृष्टि के साथ तेज हवायें चलने की संभावना व्यक्त की है।
विभाग ने सात नवंबर को गुजरात में कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश के अलावा जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, पूर्वी राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश आैर अंडमान निकोबार में कुछ स्थानों पर भारी बारिश तथा इन इलाकों के अलावा हरियाणा में गरज चमक के साथ तूफानी हवाओं की चेतावनी दी है।

मौसम के बिगड़ते मिजाज को देखते हुये कैबिनेट सचिव राजीव गाबा की अध्यक्षता में राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन समिति (एनसीएमसी) की बैठक में गुजरात, महाराष्ट्र आैर दमन एवं दीव में आने वाले ‘महा” चक्रवात से निपटने की तैयारी का जायजा लिया गया। बैठक में गुजरात आैर महाराष्?ट्र के मुख्?य सचिवों ने बताया कि दोनों राज्यों में जरूरी तैयारियां कर ली गई है तथा आपदा प्रबंधन बल के दलों को तटरक्षक एवं नौसेना के पोतों के साथ तैनात कर दिया गया है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleकेजीएमयू कार्यपरिषद को लेकर फिर बवाल
Next articleसीने में जलन, आंखों में … शहर में हर शख्स परेशान सा क्यों है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here