राजधानी में बढ़ रहा है डेंगू का प्रकोप

0
628

लखनऊ। राजधानी में डेंगू का प्रकोप थमने की बजाय तेजी से बढता ही जा रहा है। रविवार को डेंगू के आठ नये मरीज मिले हैं। इसमें एक महिला मरीज की हालत गंभीर होने पर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया,जब कि अन्य स्थानीय स्तर पर इलाज करा रहे हैं।

फैजुल्लागंज शंकर गांव की रहने वाली उपासना सिंह को डेढ़ हफ्ते पहले बुखार आया था। पहले नजदीकी अस्पताल से दवा लाई मगर कोई फायदा न हुआ। जांच कराने पर डेंगू पॉजिटिव आया। हालत बिगड़ने पर तीमारदारों ने महिला मरीज को आईआईएम रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। वहीं केशव नगर की रहने वाली सानवी डेंगू से ग्रसित हैं। जो भी निजी अस्पताल में भर्ती है।

उधर, इंदिरा नगर तकरोही बाजार के रहने वाले एक ही परिवार के चार लोग डेंगू की चपेट में हैं। जिसमें अंकुर मिश्रा (22) निजी अस्पताल में अभी तक भर्ती थे। उनका भाई राजन 24, भाभी वंदना मिश्रा व किराएदार गुंजा मिश्रा डेंगू से ग्रसित हैं। सभी की जांच रिपोर्ट निजी पैथोलॉजी से हुई है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleचर्चा में है विशेषज्ञ डाक्टर का पलायन
Next articleडेंगू रोकने के लिए थ्री डी नक्शे की ली जाएगी मदद

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here