चर्चा में है विशेषज्ञ डाक्टर का पलायन

0
732

लखनऊ- किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय, लोहिया आयुर्विज्ञान तथा पीजीआई के विशेषज्ञ डाक्टरों के पलायन करने की चर्चा बनी हुई है। राजधानी में मंगलवार को एक बड़े निजी अस्पताल के लांच होने पर यह सब डाक्टरों के जाने की संभावना बनी हुई है। हांलाकि अभी तक किसी विशेषज्ञ डाक्टर ने खुल कर जाने की बात नहीं कबूली है।
किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय में पिछले कई दिनों से ओपीडी से लेकर ओटी तक डाक्टरों के पलायन पर चर्चा चल रही है। चर्चा है कि कुछ चुनिंदा विभाग जैसे सर्जरी, न्यूरो सर्जरी, कार्डियक, बाल रोग, मेडिसिन, आर्थोपैडिक विभाग के विशेषज्ञों का मंगलवार को शहीदपथ स्थित एक निजी अस्पताल में जाने की चर्चा है।

ऐसा नही है कि केजीएमयू प्रशासन को कुछ नहीं मालूम है, लेकिन प्रशासनिक अधिकारियों ने मौन साध रखा है। इसी प्रकार लोहिया संस्थान में डाक्टरों में पलायन की चर्चा ज्यादा बनी हुई है। यहां पर पहले ही एक डाक्टर पलायन कर चुका है। अब कौन जा रहा है, इसकी चर्चा लगातार बनी हुई है। कौन डाक्टर छोड़कर जा रहा है। इसकी जानकारी संस्थान प्रशासन को नहीं है। यही नहीं पीजीआई में भी लगातार चर्चा है कि कौन डाक्टर जा रहा है। यहां पर चर्चा है कि कार्डियक, आंकोलॉजी, रेडियोडायग्नोस्टिक विभाग के डाक्टर जा सकते है। विशेषज्ञ डाक्टर भी खामोशी से बैठे है। चर्चाओं में है कि मंगलवार को तो खुलासा हो ही जाएगा। यही नहीं यह भी बताया जाता है कि विशेषज्ञ ही नहीं है सीनियर रेजीडेंट डाक्टर भी जा रहे है। इसके अलावा ओटी तकनीशियन, पैरामेडिकल स्टाफ भी पलायन कर रहा है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleएक लाख का ईनामी बदमाश पुलिस के साथ मुठभेड़ में ढेर
Next articleराजधानी में बढ़ रहा है डेंगू का प्रकोप

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here