इलाज में लापरवाही से मरीज की मौत, हंगामा

0
541

सरोजनीनगर थाना क्षेत्र में शनिवार शाम एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान एक वृद्ध महिला की मौत हो गईI मृतक महिला के परिजनो ने चिकित्सको पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। घटना की जानकारी पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने मृत महिला के परिजनो को समझाने की कोशिश की लेकिन परिजन चिकित्सको के खिलाक कार्रवाई की मांग को लेकर हंगामा करते रहे थे।

जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पिपरसंड़ गांव में रहने वाले रामदयाल की पत्नी सुखदेई (60) को किडनी में पथरी थी। जिसका इलाज काफी लम्बे समय से चल रहा था। सुखदेई के बेटे राकेश रावत ने बताया कि उन्होंने अपनी मां सुखदेई के पथरी का आपरेशन कराने के लिये। स्कूटर्स इण्डिया चौराहे के निकट पिपरसंड रोड स्थित श्याम नर्सिगं होम में भर्ती कराया था। राकेश का आरोप है कि अस्पताल के मालिक धनश्याम सिंह ने इलाज में लापरवाही करके उनकी मां सुखदेई की हत्या कर दी। राकेश का आरोप है कि मौके पर पहुंची सरोजनीनगर पुलिस भी अस्पताल के मालिक डा० घनश्याम सिंह का पक्ष लेकर उन्हें धमकाने लगी। राकेश ने कहा पुलिस अस्पताल प्रशासन के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई करे। पीडित परिजनो ने कहा कि कार्रवाई किये जाने तक विरोध जारी रहेगा।

बताते चलें स्कूटर्स इण्डिया चौराहे के पास स्थित श्याम नर्सिंग होम के चिकित्सको पर पहले भी गलत झ्लाज करने के आरोप लग चुके है। तकरीबन दो पहले भी सोहरामऊ में रहने वाली एक महिला की मौत भी इलाज के दौरान हो गई थी। जिसके बाद उसके परिजनो जमकर हंगामा किया। यही नही तकरीबन दो पहले स्वास्थ्य की टीम ने छापा मारा था और कई खामियां मिलने पर सील कर दिया था। लेकिन कुछ दिन के बाद फिर से अस्पताल शुरू हो गया।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleडेथ आडिट से पता चला कि स्वाइन फ्लू से मरा मरीज
Next articleएक लाख का ईनामी बदमाश पुलिस के साथ मुठभेड़ में ढेर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here