कुछ कर गुजरने के लिए मौसम नहीं मन चाहिए: प्रो. भट्ट

0
1521

लखनऊ। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग कॉलेज द्वारा शनिवार को एमएससी नर्सिंग तथा बीएससी नर्सिंग 2019 बैच के विद्यार्थियों की फ्रेशर पार्टी का आयोजन कलाम सेंटर में किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केजीएमयू के कुलपति प्रो. एमएलबी भट्ट थे। कुलपति प्रो. भट्ट ने कहा कि कुछ कर गुजरने के लिए मौसम नहीं मन चाहिए। जीवन में कुछ करने के लिए मायने यह रखता है कि आप अपने को कैसे लगातार उन्नति की ओर ले जाते है। आपका व्यक्तिगत कमिटमेंट ही आपको सफलता की ओर ले जा सकता है। आपको स्वयं अपने से ही प्रतिस्पर्धा करनी होगी।

इसके साथ ही कुलपति एबीसीडी का फार्मला बताते हुए कहा कि चिकित्सा सेवा में न केवल चिकित्सकों का बल्कि नर्सिंग केयर का भी काफी महत्व है। इस अवसर पर उन्होंने एबीसीडी फार्मूला यानि (ए) से एवेलिबिटी मतलब उपलब्धता, (बी) से बिहेविय्र मतलब उसका व्यवहार, (सी) से कम्पीटेंसी और (डी) से डिसिप्लीन यानि अनुशासन है। इस फार्मूले के जरियें कोई भी समाज की सेवा करने के साथ ही एक बेहतर नर्स और इंसान बनने में सफल होगा।

कार्यक्रम मे प्रिसिंपल नर्सिंग श्रीमती रश्मि पी. जॉन ने स्वागत संबोधन किया तथा कार्यक्रम में मुख्य रूप से सह-अधिष्ठाता, डॉ. पुनिता मानिक, प्राक्टर डा. आरए एस कुशवाहा, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो. एसएन शंखवार, डीन, इंस्टीट्यूट ऑफ पैरा मेडिकल साइंसेस डॉ. विनोद जैन, प्रो. उर्मिला सिंह सहित तथा बीएससी नर्सिंग के विद्यार्थी उपस्थित थे।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleनैतिकता के साथ प्रोफेशनल प्रैक्टिस की भी आवश्यकता: डा. रेवा
Next articleआपका ब्लड ही ठीक कर देगा आर्थराइटिस, लिंगामेंट इंजरी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here