न्यूज़ । प्रदेश सरकार रा कल जिलाधिकारियों की तबादला एक्सप्रेस चलाई गई जिसमें राजधानी लखनऊ के डीएम कौशल राज शर्मा को भी लखनऊ से हटाकर बनारस की कमान सौंपी गई अभिषेक प्रकाश को राजधानी लखनऊ का नया डीएम चुना गया अभिषेक प्रकाश ने आज जिला कलेक्ट्रेट पहुंचकर लखनऊ के जिलाधिकारी का चार्ज संभाल लिया। अभिषेक प्रकाश ने लखनऊ के जिला अधिकारी का पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि जिला प्रशासन की जितने भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं हैं, चाहे वह लॉ एंड आर्डर हो, जुलूस हो या फिर त्यौहार इन सब को सकुशल निपटाना प्राथमिकता होगी साथ ही विकास के कामों को बेहतर ढंग से कराने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
अभिषेक प्रकाश ने कहा कि सरकार की योजनाओं को लोगों तक पारदर्शिता के साथ योजनाबद्ध तरीके से पहुंचाया जाएगा, वही राजधानी में काम की चुनौतियों को लेकर अभिषेक प्रकाश ने कहा कि अधिकारियों के सामने तो हमेशा ही चुनौतियां रहती हैं इसमें एक मात्र ये प्रयास रहता है कि नियम कानून के अंतर्गत रह कर उन चुनौतियों को पूरा किया जाए। वही लखनऊ के नए जिलाधिकारी ने पत्रकार वार्ता समाप्त होते-होते कहा कि वह अपना कार्य संपूर्ण निष्ठा और ईमानदारी से करेंगे।
अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.




