8000 कर्मचारियों पर लटकी बेरोज़गारी की तलवार

0
702

लखनऊ । रोजगार को लेकर लगातार युवा परेशान नज़र आ रहे हैं जहाँ एक तरफ युवाओं का कहना है कि रोज़गार के नए अवसर नहीं पैदा हो रहे हैं तो वही दूसरी ओर जो लोग रोज़गार से जुड़े हुए हैं उनके लिए भी अपना रोज़गार बचा पाना मुश्किल साबित हो रहा है। राजधानी लखनऊ में आज पूरे प्रदेश से सरकारी अस्पतालों के सहायक स्टाफ प्रदर्शन करने पहुंच गए प्रदर्शनकारी हजरतगंज से होते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यालय बर्लिंगटन चौराहे समेत शहर के कई क्षेत्रों में भ्रमण करके भीख मांगा कर अपना विरोध जताया।

भीख मांग कर विरोध प्रदर्शन करने वाले प्रदर्शनकारियों में बड़ी संख्या में अस्पतालों के स्टाफ नर्स,ई कर्मचारी,वार्ड आया डाइटिशियन समेत सैकड़ों कर्मचारी शामिल थे। वही इस अवसर परप्रदर्शनकारी रतन मणि त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश भर के 51 अस्पतालों के लगभग 8000 कर्मचारियों को स्वास्थ्य विभाग द्वारा बजट न होने की बात कहकर बेरोजगार किया जा रहा है उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा सब को नोटिस भेजा जा रहा है और 31-10-2019 को सब की सेवाएं समाप्त कर दी जाएंगी, और दूसरी नौकरी का अभी तक कोई आश्वासन भी नहीं मिला है । रतन मणि त्रिपाठी ने कहां की पिछले महीने स्वास्थ्य मंत्री के द्वारा आश्वासन दिया गया था कि 1 महीने के अंदर इसका समाधान निकाल लिया जाएगा और किसी को भी बेरोज़गार नहीं किया जाएगा । मगर डेढ़ माह गुज़र जाने के बाद सीएमएस के स्तर से सभी लोगों को नोटिस आना शुरू हो गया है, जिसके अनुसार 31- 10-2019 से यह सब बेरोज़गार हो जाएंगे।

प्रदर्शनकारियों ने अपना विरोध जताते हुए कहा कि सरकार के पास हमें वेतन देने के लिए फंड नहीं है, जिसके कारण हम लोग प्रदर्शन के दौरान भीख मांग कर पैसे जमा कर रहे हैं और उसे योगी सरकार को देंगे प्रदर्शन कार्यों का कहना था कि योगी सरकार उनकी मांगों को पूरी करते थे एनएचएम में सभी कर्मचारियों का समायोजन करे।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleपटाखों को जलाने में बरते सावधानी
Next articleक्वीन मेरी में बढ़ रही गर्भवती स्वाइन फ्लू मरीज

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here