पटाखों को जलाने में बरते सावधानी

0
943

लखनऊ। दीपावली पर पटाखों से जले हुए मरीज काफी संख्या में आते है। ऐसे में दुर्घटनाओं को कम करने के लिए सावधानियां बरतनी आवश्यक होता है। किंग जार्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय के प्लास्टिक सर्जरी विभाग के विशेषज्ञ डाक्टरों ने दीपावली पर सावधानियां बतायी है।

सावधानियां –

  • पटाखों को किसी खुली जगह या खुली छत पर जलाये। घर के अंदर या किसी भी बंद जगह में पटाखे न जलाये।
  • पटाखा जलाने के लिए ज्वलनशील पदार्थ जैसे पेट्रोल, मिट्टी का तेल का प्रयोग या आस-पास न जलाये।
  • पटाखों को किसी लम्बी लकड़ी में मोमबत्ती या अगरबत्ती बांधकर कर ही जलाये। अक्सर ऊपर से देखते हुए पटाखा जलाने पर दुर्घटना हो जाती है।
  • अधजले पटाखों से छेड़छाड़ न करें।
  • बच्चों को अकेले पटाखा न जलाने दें।
  • पटाखा जलाते वक्त ढीले व सिथेंटिक कपड़े न पहनें।
  • दो तीन बाल्टी साफ पानी का इंतजाम करके रखे। जिसको अकस्मात घटना के समय उपयोग किया जा सके।
    जलने के बाद प्राथमिक उपचार
  • जल जाने पर जले हुए घाव को जल्दी से जल्दी ढेर सारे साफ पानी से 15-20 मिनट तक लगातार धोये।
  • जले हुए घाव पर किसी भी प्रकार की मिट्टी, गोबर या टूथपेस्ट का प्रयोग न करें।
  • जलने के बाद जल्द से जल्द से नजदीकी डाक्टर से जांच कराये।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleएम्बुलेंस अलर्ट, 24 घंटे सेवा देने का दावा…
Next article8000 कर्मचारियों पर लटकी बेरोज़गारी की तलवार

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here