एम्बुलेंस अलर्ट, 24 घंटे सेवा देने का दावा…

0
625

लखनऊ। दीपावली पर किसी भी प्रकार की दुर्घटना या बीमारी के कारण आवश्यकता होने पर तुरंत 108 नंबर डायल करें। प्रदेश में 108, 102 व एएलएस एम्बुलेंस सर्विस का संचालन करने वाली संस्था का दावा है कि अपनी सभी एंबुलेंस को दीपावली पर अलर्ट जारी कर दिया है। प्रदेश में 108 की 2200, 102 सेवा की 2270 और एएलएस की 250 एंबुलेंस 24 घंटे सेवाएं देने के लिए उपलब्ध रहेंगी।

संस्था के एनवी किशोर नायडू ने बताया कि दीपावली पर मरीजों को तुरंत एंबुलेंस सुविधा उपलब्ध कराने के लिए अलर्ट जारी किया गया है। सभी एबुलेंस मरीजों की सेवा के लिए 24 घंटे तैयार रहेंगी। सभी एंबुलेंस में आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की गई है।

कब डायल करें 108 नंबर

  • दिल का दौरा या हार्ट अटैक होने पर
  • तेज पेट दर्द, सांस में तकलीफ होने पर
  • बुखार होने पर, अचानक बेहोश होने पर
  • रोड एक्सीडेंट या किसी अन्य प्रकार की दुर्घटना होने पर
  • जानवरों के काटने पर
  • कहीं आग लगी हो और फायर बिग्रेड व एंबुलेंस की आवश्यकता हो
  • अलावा अन्य किसी भी प्रकार की इमरजेंसी होने पर

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

Previous articleफूड एडल्ट्रेशन से ऐसे बचें…
Next articleपटाखों को जलाने में बरते सावधानी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here