Advertisement
Home Medical News बरेली में बच्ची की मौत के मामले में सीएमएस निलंबित

बरेली में बच्ची की मौत के मामले में सीएमएस निलंबित

0
640

न्यूज। प्रदेश सरकार ने बरेली में पांच दिन की बच्ची की इलाज के अभाव में मौत के मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्साधीक्षक (सीएमएस) के एस गुप्ता को निलंबित कर दिया गया है, जबकि महिला अस्पताल की सीएमएस डा. अलका शर्मा के खिलाफ विभागीय जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सूत्रों के अनुसार हाल ही में बरेली के बिशारतगंज के गोकुलपुरा गाँव के रहने वाला किसान योगेंद्र सिंह अपनी पांच दिन की बच्ची उर्वशी को इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए थे। वहां ओपीडी में बैठे डॉक्टर ने बच्ची को जिला महिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जब बच्ची के परिजन उसे लेकर महिला अस्पताल गए तो महिला अस्पताल में बेड उपलब्ध न होने का हवाला देकर बच्ची को फिर से पुरुष अस्पताल के लिए भेज दिया।

उन्होंने बताया कि इस दौरान बच्ची के पिता और नानी बच्ची को लेकर तीन घंटे तक दोनों अस्पतालों के चक्कर काटते रहे लेकिन बच्ची का इलाज शुरू नहीं हो पाया और उसने अपनी नानी की गोद में ही तड़प तड़प कर दम तोड़ दिया था। बीमार बच्ची के इलाज को लेकर दोनों अस्पतालों के सीएमएस ने एक दूसरे पर आरोप लगाये थे। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बरेली जिला अस्पताल के सीएमएस को लापरवाही बरतने के चलते निलंबित करने के दिए आदेश और महिला अस्पताल कि सीएमएस पर विभागीय कार्रवाई किए जाने के निर्देश दिए हैं।
गौरतलब है कि बरेली के जिलाधिकारी वीरेंद्र कुमार सिंह ने जिला महिला और पुरुष अस्पताल की दुर्दशा की रिपोर्ट शासन को भेज दी है।

अब PayTM के जरिए भी द एम्पल न्यूज़ की मदद कर सकते हैं. मोबाइल नंबर 9140014727 पर पेटीएम करें.
द एम्पल न्यूज़ डॉट कॉम को छोटी-सी सहयोग राशि देकर इसके संचालन में मदद करें: Rs 200 > Rs 500 > Rs 1000 > Rs 2000 > Rs 5000 > Rs 10000.

♥ द एम्पल न्यूज़ को सहयोग दें

आपका छोटा-सा सहयोग द एम्पल न्यूज़ के संचालन और आगे बढ़ने में हमारी मदद कर सकता है। यदि आप सहयोग करना चाहें, तो PayTM के माध्यम से कर सकते हैं।

PayTM मोबाइल नंबर 9140014727
सहयोग राशि:
₹200 ₹500 ₹1,000 ₹2,000 ₹5,000 ₹10,000
खबरें पढ़ें →
Previous articleयहां मस्तिष्क ज्वर से पांच और बच्चों की मौत
Next articleबच्चों के इलाज के लिए बिहार 5 चिकित्सा टीमें भेजेगा केन्द्र

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here